Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है. शो के प्रीमियर का धमाकेदार आगाज हुआ और एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई. इतना ही नहीं बल्कि शो के होस्ट सलमान खान ने भी प्रीमियर में शानदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सलमान खान का डांस
दरअसल, बिग बॉस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर भाईजान के डांस का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में सलमान खान नजर आ रहे हैं, जो प्रीमियर में कमाल का डांस कर रहे हैं. जिन लोगों ने शो का प्रीमियर देखा है, उन्हें पता ही होगा कि शो के प्रीमियर की शुरुआत ही सलमान खान के डांस से होती है, लेकिन जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें बता देते हैं कि भाईजान ने अपने शानदार डांस से शो के प्रीमियर को खास बना दिया.
अलग-अलग गानों पर भाईजान ने किया डांस
इंटरनेट पर सलमान खान के डांस का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि भाईजान अलग-अलग गानों पर डांस कर रहे हैं. स्टेज पर उनके साथ और भी लोग नजर आ रहे हैं, लेकिन भाईजान से फैंस की नजरें नहीं हटती और वो कमाल का परफॉर्म करते हैं. फैंस सलमान खान के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री
सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस और यूजर्स ने भर-भरकर इस पर अपना रिएक्शन दिया है और जमकर कमेंट्स किए हैं. इसके अलावा अगर शो की बात करें तो इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं, जिसमें माही विज, मैरी कॉम, कनिका मान, आसिफ खान, ईशा रिखी, लव गिल, अमन गांधी जैसे नाम शामिल हैं.
एपिसोड का प्रीव्यू
शो भले ही शुरू हो गया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स ने आते ही घर में बवाल काट दिया है. दरअशल, एक्ट्रेस माही विज पहले ही दिन घर में होने वाली पहली तकरार के बीच आ गई हैं. सोमवार के एपिसोड का प्रीव्यू ग्रैंड प्रीमियर के दौरान देखने को मिला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स माही के घर के कामों को लेकर दिए जा रहे ऑर्डर से परेशान नजर आ रहे हैं.
इमोशनल हुईं ईशा रिखी
इसके अलावा शो के प्रीमियर में ईशा रिखी अपने सफर पर बात करते हुए इमोशनल हो गईं. गौरतलब है कि हाल ही में रैपर बादशाह से तलाक के बाद से ही ईशा को लेकर खूब बातें सुनने को मिल रही है. इस बीच अब जब ईशा शो में अपने सफर पर बात करने लगीं, तो इमोशनल हुईं. हालांकि, इस दौरान सलमान ने कहा कि सबके ब्रेक अप होते हैं और तुम किसके सामने खड़ी हो’? सलमान ने अपनी तरफ इशारा किया.
यह भी पढ़ें- कौन हैं अरिश्फा खान? जो ‘बिग बॉस 20’ में पहले ही दिन माही विज से भिड़ीं; लेटेस्ट प्रोमो वायरल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines