Rajat Dalal Car Parking Video: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए रजत दलाल अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया गया कि रजत दलाल ने पार्किंग से अपनी गाड़ी निकालने के लिए दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर साइड किया. साथ ही रजत ने इस पर अब अपना पक्ष भी रखा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
रजत दलाल का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि एक पार्किंग में किसी ने रजत की गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी. रजत दलाल के पास गाड़ी निकालने की जगह नहीं थी, जिसकी वजह से उन्होंने कुछ देर इंतजार करने के बाद अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को साइड किया और वहां से कार लेकर निकल गए.
रजत ने खुद भी शेयर किया वीडियो
इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को खुद रजत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. रजत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं, जो अलग-अलग तारीखों के हैं. रजत ने जो पहला पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने पार्किंग की फोटो शेयर की है और लिखा है कि रोज का ड्रामा है यार, इतनी बड़ी पार्किंग में हमेशा मेरी ही कार मिलती है.
रजत ने थार से साइड की कार
वहीं, दूसरे पोस्ट में रजत ने पार्किंग की वीडियो शेयर की है और वो कह रहे हैं कि पूरी पार्किंग में मेरी ही कार मिली, आगे भी, पीछे भी. इसके बाद तीसरी पोस्ट में रजत का वीडियो है, जिसमें वो अपनी कार में बैठते हैं और अपनी थार से सामने खड़ी कार को साइड करके निकल जाते हैं. इसे शेयर करते हुए रजत ने कैप्शन में लिखा कि गाड़ी पर कोई भी कॉन्टेक्ट नंबर या कुछ भी नहीं था और उन्होंने 40 से 50 मिनट इंतजार किया.
क्या बोले रजत?
इसके बाद रजत ने कई स्टोरी शेयर की हैं, जो अलग-अलग डेट की है. इन सब पोस्ट के बाद रजत ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि ये कोई स्क्रिप्टेड या प्रमोशनल वीडियो नहीं है. ये हाल यहां पार्किंग का रोज होता है और ये जिम का तीसरा फ्लोर है. इसके बाद रजत ने लिखा है कि एक लिमिट होती है हर चीज की. सोशल मीडिया पर अब इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है. साथ ही इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie को मिला ये सर्टिफिकेट, फिल्म का रनटाइम कितना? जानें Pankaj Tripathi की मूवी की डिटेल्स
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
14 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
1 day agoBigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; 'काला गुलाब' दे बताया खराब कैप्टन!
1 day agoBigg Boss 20 में कैप्टेंसी की रेस में उतरीं ये 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स, आज लड़कों में से चुना जाएगा दावेदार
2 days ago'अभी 6 पैक नहीं…', 'बिग बॉस 20' में शर्टलेस होने पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन; जानें क्या बोले एक्टर
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कैप्टन गुल्लू के अलावा कौन-कौन हुआ नॉमिनेशन से सेफ?
3 days agoIndia’s Best Dancer 5 winner: रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 विनर, कभी भाई के सैलून में करते थे काम
4 days agoBigg Boss 20: करण वाही की सलमान खान के शो में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? एक्टर ने बताया सच
4 days agoRise and Fall 2 में पलटा गेम! 10 कंटेस्टेंट्स पहुंचे पेंटहाउस, 5 को मिला 'मजदूर' का टैग
4 days agoBigg Boss 20 में पहुंची 'दृश्यम 3' की टीम, अजय देवगन-जयदीप अहलावत भी हुए 'रॉकस्टार' काजी तौकीर के फैन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines