Priyanka Chopra, Mary Kom: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है. बीती शाम यानी 6 सितंबर को सलमान खान के शो का ग्रैंड प्रीमियर था. शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं, जिनमें बॉक्सिंग की दुनिया की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम का नाम भी शामिल है. मैरी कॉम अब बिग बॉस 20 में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. शो के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी मैरी कॉम को खास मैसेज भेजा है.
प्रियंका चोपड़ा का वीडियो
दरअसल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देसी गर्ल ने मैरी कॉम को स्पेशल मैसेज दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने मैरी से कहा कि हेलो मैरी, मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं, आप बिग बॉस के घर में जा रही हैं. इस दौरान पीसी ने उनके साहस और मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता की जमकर तारीफ की है.
बाकी कंटेस्टेंट्स को चेतावनी
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने घर के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को भी चेतावनी दी है. प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अगर किसी को मैरी के सामने टिकना है, तो उसे लंबी रेस के लिए तैयार रहना होगा. इस बाद प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में मैरी के ‘नॉकआउट’ की ताकत का जिक्र करते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सतर्क रहने की सलाह दी है.
क्या बोलीं देसी गर्ल?
प्रियंका ने कहा कि मैरी आप बस जैसी हैं, वैसी रहना. खुले दिल से खेलिए, मैं आपकी जर्नी देखने के लिए एक्साइटेड हूं. बहुत सारा प्यार. देसी गर्ल का ये वीडियो देखने के बाद हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया और लोगों ने खूब कमेंट्स किए. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘मैरी कॉम’ में मैरी के किरदार को शानदार ढंग से निभाया था.
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं मैरी
इसके अलावा अगर मैरी कॉम की बात करें तो कुछ समय पहले ही मैरी कॉम अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. दरअसल, उनके अलग हो चुके पति की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई दी थी और मैरी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.
शो के कंटेस्टेंट्स
अब मैरी कॉम, बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं और एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं. शो में मैरी कॉम के अलावा माही विज, कनिका मान, आसिफ खान, ईशा रिखी, लव गिल, अमन गांधी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं. देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या अलग और खास देखने को मिलता है. अब इसका पता शो के आने वाले एपिसोड्स में ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- कौन हैं अरिश्फा खान? जो ‘बिग बॉस 20’ में पहले ही दिन माही विज से भिड़ीं; लेटेस्ट प्रोमो वायरल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
6 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
7 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
7 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
9 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
10 days ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 days ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 days agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines