Priyanka Chahar Choudhary: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी हमेशा ही अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं. प्रियंका चाहर चौधरी ने लगातार 36 घंटे काम करने पर बात की है. साथ ही उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों पर भी बात की है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर प्रियंका का क्या कहना है?
प्रियंका चौधरी ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के व्लॉग में प्रियंका ने अपनी लाइफ और करियर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे एक वक्त पर वो लगातार 36 घंटे तक शूटिंग करती थीं और बस 40 मिनट की नैप लेकर काम चलाती थीं.
क्या बोलीं प्रियंका?
प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब वो टीवी शो ‘नागिन 7’ और रिएलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ दोनों में एक साथ काम कर रही थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों शोज का शेड्यूल काफी हेक्टिक था और वो दिन-रात काम में लगी रहती थीं. प्रियंका ने बताया कि वो लगातार 36 घंटे तक शूटिंग करती थीं.
लगातार चलता था शूट
उन्होंने कहा कि रात में 10 बजे से सुबह 7 बजे तक ‘बैटलग्राउंड’ का शूट चलता था और इसके तुरंत बाद सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ‘नागिन 7’ का शूट करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि इतने लंबे वर्क शेड्यूल के बीच उन्हें सोने का बिल्कुल टाइम नहीं मिलता था और वो बेहद कम सो पाती थी.
40 मिनट का नैप
प्रियंका ने बताया कि उन्हें दोपहर में सोने की आदत नहीं थी. इसलिए वो दिनभर में बस 40-40 मिनट का नैप लेकर खुद को फ्रेश रखती थीं. इतना ही नहीं बल्कि शो ‘नागिन 7’ को लेकर प्रियंका ने कहा कि जब उन्हें ‘नागिन 7’ का ऑफर मिला था, तो उन्होंने शुरुआत में इसे करने से मना कर दिया था.
एकता ने पहले से सोचा था रोल
दरअसल, प्रियंका चाहती थीं कि वो कोई ऐसा शो करें, जिसमें ज्यादा नेचुरल एक्टिंग करने का मौका मिले. प्रियंका ने रिवील किया कि जब वो ‘बिग बॉस 16’ के घर में आई थीं, तभी उन्होंने प्रियंका को गले लगाते हुए उनके कान में धीरे से कहा था कि वो जल्दी ही उन्हें कॉल करेंगी क्योंकि एकता ने उन्हें इस रोल के लिए पहले से ही सोच रखा था.
यह भी पढ़ें- Rhiya Ahir ने पीएम मोदी के बयान पर दिया रिएक्शन, वायरल मॉडल बोलीं- कहना एक बात है और…
संबंधित खबरें
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
23 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
1 day agoमाही विज या उदिति सिंह... कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन?
3 days agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!
4 days agoप्रत्युषा बनर्जी केस में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, HC ने किया आरोप मुक्त
4 days agoBigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ
5 days agoBigg Boss 20 में कैप्टेंसी की रेस में उतरीं ये 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines