महाभारत के 'श्रीकृष्ण' से बेटियों को आती है घिन, नितीश भारद्वाज की IAS बीवी ने किए हैरान करने वाले खुलासे

Nitish Bharadwaj: टीवी के पॉपुलर सुपरहिट शो ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Nitish Bharadwaj

Nitish Bharadwaj. image credit- social media

Nitish Bharadwaj: टीवी के पॉपुलर सुपरहिट शो ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले नितीश भारद्वाज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. नितीश भारद्वाज को उनके इस किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है और लोगों के दिलों में उनकी ये छवि आज भी वैसे ही है. भले ही प्रोफेशनल लाइफ में नितीश भारद्वाज को खूब सक्सेस मिली है, लेकिन नितीश भारद्वाज की पर्सनल लाइफ विवादों से घिरी हुई है. अब एक बार फिर से नितीश भारद्वाज अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?

विज्ञापन

1991 में हुई थी पहली शादी

नितीश भारद्वाज ने अपनी लाइफ में दो शादियां की हैं. एक्टर की पहली शादी साल 1991 में मोनिशा पाटिल से हुई थी, लेकिन उनकी ये शादी लंबी नहीं चली और दोनों अलग हो गए. इसके बाद साल 2009 में नितीश भारद्वाज ने IAS अधिकारी स्मिता गेट से दूसरी शादी कर ली थी. हालांकि, उनकी ये शादी भी बहुत लंबी नहीं चल पाई और साल 2019 में दोनों अलग हो गए.

विज्ञापन

क्या बोले नितीश?

इसके बाद नितीश भारद्वाज ने अपनी दूसरी वाइफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए मानसिक प्रताड़ना की बात कही. साथ ही दावा किया कि उनकी बेटियों को भी उनसे दूर किया जा रहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में नितीश भारद्वाज ने कहा कि उनकी दोनों जुड़वा बेटियां उनसे नफरत करती हैं.

स्मिता गेट ने किए हैरान करने वाले खुलासे

नितीश भारद्वाज ने कहा कि मेरी बेटियां मुझसे कहती हैं कि उन्हें मुझे पापा कहने में घिन आती है. इसके लिए नितीश भारद्वाज ने अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट को जिम्मेदार ठहराते हुए कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं. अब इस पर स्मिता गेट ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि एक्टर विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं.

विज्ञापन

बच्चों की स्कूल की फीस तक कभी नहीं भरी- स्मिता गेट

इतना ही नहीं बल्कि स्मिता गेट ने खुलासा करते हुए कहा कि नितीश ने बच्चों की स्कूल की फीस तक कभी नहीं भरी और पालन-पोषण में भी कोई आर्थिक मदद नहीं की है. उन्होंने कहा कि नितीश भारद्वाज चाहते थे कि मैं IAS की नौकरी छोड़ दूं, लेकिन जब मैंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्होंने पूरे घर की जिम्मेदारी मेरे ऊपर डाल दी.

कोर्ट में है मामला

स्मिता गेट ने आगे कहा कि नितीश भारद्वाज ने ही उनसे तलाक की मांग की और घर के सारे खर्च उठाने के लिए भी कहा. साथ ही वो मुझसे पैसों का भी हिसाब मांगते थे. गौरतलब है कि दोनों के बीच का ये मामला अब कोर्ट में है और तलाक का मामला चल रहा है. साथ ही बेटियों की कस्टडी का मामला भी कोर्ट में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ