Naagin 7 Star Cast: टीवी सीरियल ‘नागिन’ अपने सातवें सीजन के साथ आ चुका है. लंबे समय से इस शो का फैंस को इंतजार था. अब आखिरकार लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. इस बीच चर्चा हो रही है कि शो में किसने क्या किरदार निभाया है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
नागिन 7 में किसने क्या किरदार निभाया?
प्रियंका चाहर चौधरी
पॉपुलर शो ‘नागिन’ के 7वें सीजन की लीड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी हैं. जी हां, शो के सातवें सीजन में अभिनेत्री ने इच्छाधारी नागिन का रोल निभाया है और वो अनंत कुल की नागरानी अनंता के किरदार में नजर आ रही हैं. अनंता के पास कई शक्तियां हैं, लेकिन अभी इन शक्तियों के बारे में वो नहीं जानती हैं और शो के आने वाले एपिसोड में उन्हें इसके बारे में पता लगेगा.
ईशा सिंह
पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह भी ‘नागिन 7’ में नजर आ रही हैं. शो में ईशा भी बेहद अहम रोल में हैं. ईशा ने शो में अनंता (प्रियंका चाहर) की बहन का किरदार निभाया है. शो में ईशा एक बेबाक लड़की के किरदार में हैं.
तेजस्वी प्रकाश
‘नागिन 7’ में तेजस्वी प्रकाश भी नजर आ रही हैं. दरअसल, ‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश ने इच्छाधारी नागिन प्रगति का रोल निभाया था. वहीं, अब ‘नागिन 7’ में उन्होंने इसी रोल में कैमियो किया है. शो के पहले एपिसोड में प्रगति जिस बच्ची काे मरने से पहले जन्म देती है, वही ‘नागिन 7’ की लीड एक्ट्रेस अनंता है.
नमिक पॉल
‘नागिन 7’ में अभिनेता नमिक पॉल भी बेहद अहम किरदार में हैं. शो ‘नागिन 7’ में उन्होंने आर्यमान का रोल निभाया है. इतना ही नहीं बल्कि कहा जा रहा है कि सीरियल में नमिक एक ड्रैगन के रोल में हो सकते हैं, लेकिन अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है.
करण कुंद्रा
शो में करण कुंद्रा भी एक अहम किरदार में हैं. करण ने शो में डॉ. तुषार सिन्हा का रोल अदा किया है. करण के अलावा एलिस कौशिक, बीना बनर्जी, रुही चतुर्वेदी जैसे स्टार्स भी ‘नागिन 7’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले हैं. शो के पहले एपिसोड को लोगों ने खूब पसंद किया है.
यह भी पढ़ें- 35 साल की एक्ट्रेस ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, चाइल्डहुड ट्रॉमा पर की बात
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines