Malti Chahar: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. शो के खत्म होने के बाद भी शो में बतौर वाइल्ड कॉर्ड अपना जलवा दिखाने वाली मालती चाहर अभी भी चर्चा में हैं. जी हां, मालती चाहर को लेकर इंटरनेट पर लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनके और अमाल मलिक के रिश्ते को लेकर भी खूब बातें हुईं. इस बीच अब मालती चाहर ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ दी है. आइए जानते हैं कि मालती ने अमाल मलिक संग रिश्ते पर क्या कहा है?
मालती चाहर ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, मालती और अमाल को लेकर कहा जा रहा था कि दोनों के बीत रिलेशन था और मालती अमाल की एक्स गर्लफ्रेंड थी, लेकिन अब मालती ने इन सभी बातों को खारिज कर दिया है. मालती ने बताया है कि ऐसा कुछ भी नहीं था. मालती ने कहा कि अमाल के साथ उनका कोई भी रिलेशन और शिप नहीं रहा.
क्या बोलीं मालती चाहर?
इतना ही नहीं बल्कि अपनी बात को जारी रखते हुए मालती ने आगे कहा कि अमाल मलिक ने उनका नंबर जरूर मांगा था और दोनों एक बार ही मिले हैं. इसके अलावा दोनों की फोन पर बातें जरूर हुई हैं, लेकिन इससे ज्यादा इन दोनों के बीच कुछ भी नहीं था.
‘बाहर की बातें नहीं करेंगे’ पर मालती की सफाई
इसके अलावा बिग बॉस 19 के एक एपिसोड में मालती चाहर ने कहा था कि बाहर की बातें नहीं करेंगे, उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि इससे सिर्फ उनका मतलब ये था कि वो कैमरे पर अमाल की पर्सनल बातें शेयर नहीं करना चाहती थीं और इससे किसी भी तरह के रिलेशनशिप का कोई मतलब नहीं था.
मालती ने दी सफाई
मालती ने कहा कि शो में उनको लेकर जो नैरेटिव बनाया गया, वो भी बिल्कुल गलत था और उसने उन्हें हर्ट भी किया है. दरअसल, उस दौरान ये दिखाने की कोशिश की गई कि मालती, अमाल को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मालती ने साफ किया कि ऐसा कुछ भी नहीं था और ये सब उन्हें शो में आने के बाद पता लगा था.
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay के बाद फैंस के बीच घिरीं Sreeleela, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
10 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
11 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines