Mahabharata Sanjay: टीवी का पॉपुलर शो ‘महाभारत’ अपनी लंबी चौड़ी स्टारकास्ट को लेकर खूब चर्चा में रहा है. इस शो के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो आज भी चर्चा में रहते हैं. उन्हीं में से एक हैं ‘महाभारत’ के ‘संजय’, जो आप ग्लैमर से दूर हैं. कुछ लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ‘संजय’ अब क्या करते हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
अब क्या करते हैं ललित मोहन तिवारी?
‘महाभारत’ में धृतराष्ट्र के सारथी संजय का किरदार निभाने वाले एक्टर ललित मोहन तिवारी की बात करें तो अब ललित एक्टिंग टीचर के तौर पर काम करते हैं. जी हां, वो नए थिएटर कलाकारों को आगे की दिशा दिखाते हैं. ललित, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), दिल्ली में भी बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
फिल्मों में भी किया काम
इसके अलावा कुछ साल पहले एक्टर को कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था. वहीं, अगर ललित के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने सिर्फ टीवी पर ही नाम नहीं कमाया है. जी हां, ललित फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं और लोगों ने उन्हें खूब प्यार भी दिया है.
1987 में किया था डेब्यू
बता दें कि साल 1987 में आई फिल्म ‘ये वो मंजिल तो नहीं’ से ललित ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘ओम दर-ब-दर, चांदनी, लम्हे और डर’ जैसी फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया. ललित ने शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है.
ग्लैमर से दूर हैं ललित
गौरतलब है कि ललित ने एक्टिंग के लिए अपनी सरकारी नौकरी भी छोड़ दी है और ये दिखाती है कि एक्टिंग के लिए उनका जुनून कैसा था. अपने इसी जुनून से अभिनेता ने खुद को साबित किया और लाइफ में कई मुश्किल आने के बाद भी खूब नाम कमाया. आज भले ही एक्टर ग्लैमर से दूर हैं, लेकिन फिर भी उनकी चर्चा सुनने को मिल जाती है.
यह भी पढ़ें- 1 फिल्म, 29 स्टार्स और 49 अवार्ड्स… जब कास्ट ने फ्लॉप समझ लौटा दी फीस, पर ब्लॉकबस्टर निकली थी मूवी
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 day agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines