Bigg Boss 20, Lalit Modi: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ये शो अगले महीने शुरू हो रहा है. ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा हो रही है. इस बीच सुनन में आया कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और फाउंडर ललित मोदी भी सलमान खान के शो में एंट्री ले सकते हैं. अब इस पर खुद ललित मोदी ने चुप्पी तोड़ दी है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर उन्होंने क्या कहा है?
ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ललित मोदी को इस सीजन के लिए विचार कर रहे हैं. जैसे ही खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ललित मोदी ने शो को लेकर चुप्पी तोड़ी दी है. उन्होंने बिग बॉस 20 में जाने की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.
क्या बोले ललित?
अपने इस पोस्ट में ललित मोदी ने कहा है कि फेक न्यूज, पीरियड. मुझे बिग बॉस 20 के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है. मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और मेरा ऐसा करने का कोई इरादा भी नहीं है. कमाल है कि कैसे एक पूरी तरह गढ़ी हुई कहानी बिना किसी से पूछे ‘खबर’ बन जाती है. मेरे वकीलों ने नोटिस जारी किया है. शायद अगली बार छापने से पहले कंफर्म जरूर कर लें.
कब शुरू होगा शो?
ललित मोदी के इस पोस्ट से साफ है कि उनको लेकर बिग बॉस 20 में आने की अफवाहें झूठी हैं और ललित शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. वहीं, अगर सलमान खान के शो की बात करें तो सलमान खान का ये शो इस बार अपने 20वें सीजन के साथ आ रहा है. इस बार बिग बॉस 20, 6 सितंबर से शुरू होगा. सलमान खान के इस शो के इस सीजन में बहुत कुछ अलग देखने को मिल सकता है. हालांकि, शो में क्या अलग होगा वो इसके आने के बाद ही पता लगेगा.
यह भी पढ़ें- Toxic की शूटिंग के दौरान क्यों कियारा आडवाणी को मिलता था स्पेशल ट्रीटमेंट? यश ने भी रखा खास ख्याल
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines