Jiyaa Shankar Engagement: टीवी की मशहूर अभिनेत्री जिया शंकर ने सगाई कर ली है. आज यानी 5 अगस्त को जिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया है. इस पोस्ट में जिया ने अपने मंगेतर के साथ कई प्यारी-सी फोटोज शेयर की है और एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है. आइए जानते हैं कि जिया ने क्या कहा है?
जिया शंकर ने शेयर किया पोस्ट
जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी सगाई का ऐलान किया है. इस पोस्ट में जिया ने कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट कर रही हैं. साथ ही अपने मंगेतर पर प्यार भी लुटा रही हैं. जिया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए, जो कैप्शन लिखा है, वो बेहद लंबा है.
जिया ने लिखा कैप्शन
जिया शंकर ने लिखा कि तो शायद ये सच है कि प्यार तब मिलता है जब आप इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं करते, लेकिन भगवान ने यहां मेरे धैर्य की परीक्षा ली. यह आसान नहीं था, लेकिन फिर भी आसान था, तुमसे हर बातचीत, भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, घर जैसा महसूस कराती थी. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना.
क्या बोलीं जिया?
जिया ने कहा कि तुमने मुझे वो प्यार दिखाया जिसका मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया, तुमने मेरे सबसे मुश्किल दिनों में मुझे हंसाया. एयरपोर्ट पर विदाई के समय हर बार मुझे और कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो. हम दुनिया में कहीं भी हों – घर कोई जगह नहीं थी, हमेशा तुम ही थे. मेरे प्यारे, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे एबीसीडी.
जिया के मंगेतर का क्या नाम?
जिया ने लिखा कि तुम्हारे साथ जिंदगी वाकई एक रोमांच है और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक कॉमेडी है. मैं तुम्हारे साथ अपना पूरा जीवन बिताने और तुम्हें उसी तरह प्यार करने के लिए बेताब हूं, जैसे तुमने हमेशा मुझे प्यार किया है. आई लव यू करण. जिया के मंगेतर का नाम करण है.
यह भी पढ़ें- Shreya Kalra ने जीता Lock Upp 2, कौन रहा फर्स्ट रनर-अप?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 hr agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 day agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines