Jennifer Winget: पॉपुलर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने हाल ही में विलियम इस्माइल से शादी की है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनपर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है. इस बीच अब जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की हल्दी सेरेमनी की अनसीन झलक भी फैंस को दिखा दी है. इसको लेकर जेनिफर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है.
जेनिफर ने शेयर किया हल्दी का वीडियो
जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के हल्दी फंक्शन का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए जेनिफर ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. जेनिफर ने लिखा है कि मेरी हल्दी की रस्म सिर्फ एक उत्सव नहीं था बल्कि प्यार से भरा एक कमरा था.
जेनिफर ने लिखा कैप्शन
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं, मुझे कुछ नया नजर आता है. एक मुस्कान, कोई हमारा हौसला बढ़ा रहा है, कोई यह सुनिश्चित कर रहा है कि सब कुछ एकदम सही हो. मुझे पता है लोग अक्सर कहते हैं कि उन्हें अच्छे दोस्त पाकर सौभाग्यशाली महसूस होता है, लेकिन मैं तो सबसे ज्यादा भाग्यशाली हूं.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
जेनिफर ने आगे लिखा कि मैंने जीवन में जरूर कुछ बहुत अच्छा किया होगा तभी तो मुझे आप सब मिले हैं. इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना प्यार करने के लिए, मुझे हंसा-हंसाकर गाल दुखने तक पहुंचाने के लिए और मुझे यह याद दिलाने के लिए कि जीवन के सबसे बड़े उपहार वे लोग हैं, जो हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहते हैं, आप सभी का धन्यवाद.
दोस्तों को दी बधाई
इसके आगे जेनिफर ने लिखा कि मेरे प्यारे दोस्तों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे, आप मेरे जीवन के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक हैं और हमेशा रहेंगे. वहीं, अगर जेनिफर के वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में जेनिफर के हल्दी फंक्शन की झलकियां हैं, जेनिफर अपनी क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. अब इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘जो कुछ भी हुआ…’, 370 बिरयानी विवाद के बाद पहली बार लाइव शो में स्टेज पर आए Pranit More, क्या बोले कॉमेडियन?
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
10 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines