Disha Vakani Father Passes Away: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिशा वकानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता और दिग्गज एक्टर रह चुके भीम वकानी का निधन हो गया है. इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. भीम वकानी के निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया है. हालांकि, अभी तक दिशा वकानी के पिता के निधन का कारण सामने नहीं आया है.
कौन थे भीम वकानी?
दिशा वकानी के पिता भीम वकानी की बात करें तो उन्होंने अपना लंबा समय एक्टिंग को दिया है. भीम वकानी ने अपनी शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी और वहां लंबा समय बिताया. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और वो हिंदी फिल्मों में नजर आए. भीम वकानी ने आमिर खान के साथ उनकी फिल्म ‘लगान’ में काम किया था. हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल छोटा-सा था.
शाहरुख खान के साथ काम
इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘लज्जा’ में भी अच्छा काम किया था. दिशा वकानी के पिता के निधन से हर कोई बेहद हैरान और परेशान हो गया है. सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. इस मुश्किल घड़ी में तमाम फैंस भी दिशा वकानी के साथ खड़े हैं.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
भीम वकानी की बात करें तो वो अपनी बेटी दिशा वकानी के सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का भी हिस्सा रह चुके हैं. जी हां, इस शो में वो एपिसोड नंबर 1320 में नजर आए थे. इस एपिसोड में दिखाया गया था कि बाघा गलती से मावजी को घर जाकर प्रेशर कुकर के बदले में 50,000 कैश दे देता है. साथ ही भिड़े को पैसे की जगह कुकर दे देता है, जिसके बाद बवाल हो जाता है.
एक्टिंग से दूर दिशा
वहीं, अगर दिशा की बात करें तो वो भी आज के समय में एक्टिंग से दूर हैं. साथ ही वो लाइमलाइट में भी नहीं आती हैं. बता दें कि दिशा ने मां बनने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली और वो अपना पूरा समय परिवार और बच्चों को दे रही हैं. इस वक्त दिशा पर से उनके पिता का साया उठ गया है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan का फटा हुआ जूता, फिर भी लाखों में कीमत, VIDEO
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 day agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines