टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल के लिए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ. वह इस शो की विनर बनीं और पॉपुलैरिटी हासिल की. इससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. ऐसे में अब उन्होंने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप का खुलासा किया और बताया कि वह इस रिश्ते में ब्रेकअप का दर्द झेल चुकी हैं.
दरअसल, सना मकबूल एक समय पर बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी को डेट कर रही थीं. दोनों की शादी की खबरें भी काफी रही थीं. दोनों का ब्रेकअप म्यूचुअल तरीके से हुआ था. ऐसे में अब लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने ब्रेकअप को लेकर बात की और बताया कि इस रिश्ते के टूटने के बाद वह टूट गई थीं. उन्होंने हाल ही में प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ को लेकर बात की और बताया कि जब करियर में ग्रो करते हैं तो रिश्ते में समस्या आनी शुरू हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: TRP Report: टीवी टीआरपी में नंबर 2 पर आया ‘अनुपमा’, जानिए टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर कौन?
सना बोलीं- मर्द ऐसी लड़कियों को हैंडल नहीं कर पाते
सना मकबूल ने कहा कि खासतौर पर मर्द ऐसी महिलाओं को हैंडल नहीं कर पाते हैं, जो स्ट्रॉन्ग हेडेड हों. इसे उन्होंने खुद एक्सपीरियंस किया है. यहां वह अपनी लव लाइफ का जिक्र करती हैं और बताती हैं कि अपनी पर्सनल लाइफ में जब वह करियर में आगे बढ़ रही थी तो इसे पसंद नहीं आया इसलिए उनको लगता है कि ये बैलेंस अभी भी सोसाइटी में नहीं है. वो इस चीज से अभी स्ट्रगल कर रही हैं. सना कहती हैं कि वो ऐसी ही हैं और उन्हें ऐसे ही एक्सेप्ट करना होगा. वह उनके साथ एडजस्ट कर सकती हैं. लेकिन, उन्हें एक्सेप्ट करना पड़ेगा. वो दुनिया की परवाह नहीं करती हैं. सना ने कहा कि अगर पर्सनल ग्रोथ की वजह से रिश्ते बिगड़ रहे हों तो ये बात परेशानी की है.
यह भी पढ़ें: Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ के सितारों की फीस हुई रिवील, सनी देओल या वरुण धवन, किसकी हुई चांदी-चांदी?
पर्सनल लाइफ में ब्रेकअप का दर्द झेल चुकीं सना मकबूल
सना मकबूल ने आगे कहा कि जब एक लड़की स्ट्रॉन्ग होती है तो उसे रिश्ते में एक्सेप्ट करना मुश्किल होता है. एक्सेप्टेंस बहुत मुश्किल होता है. उनका मानना है कि मर्द ऐसी लड़कियों को स्वीकार नहीं कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि वो इनसिक्योर हो जाते हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ में इसका सामना कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो उनसे प्यार करता था लेकिन अचानक से चीजें उन्हें परेशान करने लगी थीं. कुछ वक्त के लिए वह ये सब समझ नहीं पाई थीं क्योंकि उनकी ओर से कुछ नहीं बदला था.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines