Bigg Boss Winners List: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के अब तक 19 सीजन आ चुके हैं. इस साल ये शो अपने 20वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इस बीच अब शो के पहले से लेकर 19वें सीजन के विनर्स की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं कि पहले से लेकर 19वें सीजन तक कौन-कौन शो का विनर रहा है?
बिग बॉस 1 से लेकर 19वें सीजन तक के विनर
सीजन 1 (2006-07): राहुल रॉय
सीजन 2 (2008): आशुतोष कौशिक
सीजन 3 (2009): विंदू दारा सिंह
सीजन 4 (2010-11): श्वेता तिवारी
सीजन 5 (2011-12): जूही परमार
सीजन 6 (2012-13): उर्वशी ढोलकिया
सीजन 7 (2013): गौहर खान
सीजन 8 (2014-15): गौतम गुलाटी (हल्ला बोल सहित)
सीजन 9 (2015-16): प्रिंस नरूला
सीजन 10 (2016-17): मनवीर गुर्जर
सीजन 11 (2017-18): शिल्पा शिंदे
सीजन 12 (2018-19): दीपिका कक्कड़
सीजन 13 (2019-20): सिद्धार्थ शुक्ला
सीजन 14 (2020-21): रुबीना दिलैक
सीजन 15 (2021-22): तेजस्वी प्रकाश
सीजन 16 (2022-23): एमसी स्टैन
सीजन 17 (2023-24): मुनव्वर फारूकी
सीजन 18 (2024-25): करणवीर मेहरा
सीजन 19-(2025): गौरव खन्ना
कब शुरू होगा शो?
अब ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन को लेकर चर्चा में है. सलमान खान का ये शो इस बार 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. शो को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं बल्कि शो के 20वें सीजन के घर की झलक भी आ चुकी है, जिसे देखने के बाद फैंस शो के लिए और भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
सलमान खान करेंगे होस्ट
वहीं, अगर बिग बॉस की बात करें तो वैसे तो सलमान खान ही हमेशा इस शो को होस्ट करते आए हैं, लेकिन ‘बिग बॉस 1’ को अरशद वारसी ने होस्ट किया था. वहीं, ‘बिग बॉस 2’ को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया और ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था, लेकिन इसके बाद से सलमान खान ही शो को होस्ट करते आ रहे हैं. अब शो के 20वें सीजन को भी भाईजान ही होस्ट करने वाले हैं.
कब और कहां देख सकते हैं शो?
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ को JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर रात 9:00 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है. आप इसे कलर्स टीवी (Colors TV) चैनल पर रात 10:30 बजे भी देख सकते हैं. इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट जारी नहीं है. शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आएगा.
यह भी पढ़ें- ‘किसी ने मारा थप्पड़, तो किसी ने फेंकी चाय…’, Bigg Boss में अब तक हुए 5 बड़े विवाद
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines