हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 पर आया बड़ा अपडेट, कब से होगा शुरू, सलमान खान के शो के प्रीमियर की डेट पर क्या जानकारी?

Bigg Boss 20 Latest Update: टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस अब अपने नए सीजन को लेकर चर्चा में आ गया है. इस बार शो का 20वां सीजन आएगा, जिसका हर किसी को इंतजार है.

विज्ञापन
Bigg Boss. image credit- social media

Bigg Boss 20 Latest Update: टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. शो के नए सीजन को लेकर चर्चा होने लगी है. इस बीच अब बिग बॉल 20 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि आखिर सलमान खान के शो से जुड़ा ये खास अपडेट क्या है?

बिग बॉस 20

ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान के शो बिग बॉस का इस बार 20वां सीजन आने वाला है. इसलिए लोगों में इसके लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. लोगों में शो के प्रीमियर के लिए भी जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. सुनने में आया था कि शो अपने तय समय यानी सितंबर-अक्टूबर लॉन्च विंडो से हटकर लॉन्च किया जाएगा.

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?

इतना ही नहीं बल्कि अटकलें यहां तक लगाई जा रही थीं कि बिग बॉस 20 का प्रीमियर इसी साल जून में हो सकता है, लेकिन अब शो से जुड़े हालिया अपडेट्स ने इससे जुड़ी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो इस साल वापसी कर रहा है, लेकिन ये जून में नहीं आएगा.

विज्ञापन

‘खतरों के खिलाड़ी 15’

दरअसल, शो के मेकर्स इसे बाद में प्रसारित करने का प्लान किया है. शो का प्रीमियर संभवतः अगस्त के लास्ट में या फिर सितंबर में होगा. गौरतलब है कि रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए जून का महीना पहले ही बुक हो चुका है. ऐसे में अब सलमान का शो थोड़ा लेट हो सकता है.

‘बिग बॉस 19’

वहीं, अगर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो इस शो की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी. इसका फिनाले दिसंबर 2025 में किया गया था. सलमान खान के शो के सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं थीं. बता दें कि गौरव को शो के लिए 50 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी. शो का ये सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था और इसे लोगों का खूब प्यार मिला था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रिलीज से 15 दिन पहले ही क्यों पोस्टपोन हुई Peddi, अब कब रिलीज होगी राम चरण की फिल्म?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola