Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही अपने 20वें सीजन के साथ शुरू होने वाला है. सलमान खान के इस शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा सुनने को मिल रही है, लेकिन अब इंटरनेट पर बातें हो रही हैं कि भाईजान के इस शो में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और फाउंडर ललित मोदी भी एंट्री कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कैसी चर्चा है?
‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ललित मोदी की एंट्री
बॉलीवुड बबल के मुताबिक, ललित मोदी को ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. जैसे ही लोगों ने इस खबर को सुना, तो हर कोई बेहद एक्साइटेड नजर आया. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन सुनने में ऐसा जरूर आया है.
मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
सलमान खान के शो के मेकर्स ने अभी तक ललित मोदी के नाम पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो वो शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हो सकते हैं. साथ ही अगर ललित मोदी, बिग बॉस 20 के घर में एंट्री लेते हैं, तो दर्शकों को उनके करियर, आईपीएल से जुड़े अनुभव और उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें जानने का मौका मिल सकता है, लेकिन अभी ये कंफर्म होना बाकी है.
16 साल से इंडिया में नहीं हैं ललित मोदी
गौरतलब है कि ललित मोदी बीते 16 साल से भारत से बाहर रह रहे हैं. हालांकि, जुलाई 2026 में उन्होंने भारत लौटने की बात खुद शेयर की थी. साथ ही उन्हें लंबे समय से भारत में चल रहे कानूनी मामलों का भी सामना करना पड़ रहा था. अब देखने वाली बात होगी कि ललित मोदी की शो में एंट्री होती है या फिर ये महज एक चर्चा या अफवाह साबित होती है.
बिग बॉस में आ सकते हैं ये स्टार्स
ना सिर्फ ललित मोदी बल्कि ‘बिग बॉस 20’ को लेकर कई सितारों के नाम चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में जेनिफर विंगेट, गीता बसरा, माही विज, सुनील पाल, एलनाज नोरोजी, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी और पर्ल वी पुरी जैसे स्टार्स शो में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स ने नहीं की है.
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर चाकू से हुए हमले पर अब क्या अपडेट? पिछले साल की है घटना
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
7 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
8 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
8 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
10 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
11 days ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
11 days ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines