Bhabhiji Ghar Par Hain Fame Actor: ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्टर आसिफ शेख का अपना फैनबेस है. दर्शकों को उनका काम बेहद पसंद आता है और वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं. आसिफ शेख इस शो में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार में घर-घर पॉपुलर हो चुके हैं. आसिफ की प्रोफोशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ जाती है.
अभिनेता आसिफ शेख
दरअसल, विभूति नारायण मिश्रा यानी आसिफ शेख की शादी साल 1989 में लेडीलव जेबा से हुई थी. दोनों की शादी को सालों बीत चुके हैं, लेकिन सालों बाद भी दोनों का रिश्ता अटूट है और उनके बीच बेशुमार प्यार है, जिसकी वजह से फैंस उन्हें और भी ज्यादा पसंद करते हैं.
वाइफ के घर किराए पर रहते थे एक्टर
आसिफ ने हॉटरफ्लाई से बात करते हुए बताया कि जब वो मुंबई आई थे, तो वो अपनी वाइफ जेबा के घर पर किराए पर रहते थे. उस वक्त दोनों में ज्यादा बात नहीं होती थी. इतना ही नहीं बल्कि जेबा शुरू में आसिफ को भाई कहा करती थीं. आसिफ संग उनका रिश्ता उनकी मां ने किया था क्योंकि उनकी मां और दादी को आसिफ बहुत पसंद थे.
नमाज पढ़ते थे और बहुत डीसेंट थे
आसिफ ने अपनी बात आगे कहते हुए कहा कि वो नमाज पढ़ते थे और बहुत डीसेंट थे. यही वजह है कि उनकी वाइफ जेबा की दादी और मां उन्हें पसंद करती थीं. उनका कहना था कि वो लड़का बहुत अच्छा है. आसिफ ने बताया कि ढाई साल बाद उन्होंने जेबा का घर छोड़ दिया था, लेकिन फिर भी वो उनकी मां के कॉन्टैक्ट में रहे थे.
पहले सगाई और फिर शादी
इसके बाद दोनों के परिवार उनके रिश्ते से सहमत हुए और उन्होंने उनका रिश्ता तय कर दिया था. वहीं, इसे लेकर जेबा का कहना था कि उनके दोस्त एक एक्टर संग उनकी शादी को लेकर परेशान थे, लेकिन आसिफ ने सभी का दिल जीत लिया था. इसके बाद दोनों की सगाई हो गई और फिर शादी. आज कपल एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है और दोनों दो बच्चों के पेरेंट हैं.
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma-Virat Kohli की वो फेवरेट जगह, जो हर ट्रिप में होती हैं शामिल, आखिर कपल को कहां मिलता है सच्चा सुकून?
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 day agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 days agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines