Avika Gor Health Update: टीवी के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ से घर-घर में ‘आनंदी’ के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका गोर को लेकर टेंशन करने वाली खबर आ रही है. अविका की सेहत ठीक नहीं है और खराब तबीयत में भी वो लगातार काम करती रही. अब अविका के पति ने फैंस के साथ इस चिंताजनक खबर को शेयर किया है और अभिनेत्री के लिए दुआ करने को कहा है.
मिलिंद चंदवानी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अविका गोर के पति मिलिंद चंदवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अविका के पति ने जानकारी दी है कि अविका तेज बुखार में भी काम करती रहीं. पोस्ट को शेयर करते हुए मिलिंद ने इसके कैप्शन में लिखा है कि उसने अपना बेस्ट दिया है, प्लीज अविका को अपनी दुआओं में याद रखें.
क्या बोले मिलिंद?
मिलिंद ने आगे कहा कि और जब बुखार रिलीज हो, तो आइए इसके पीछे की कड़ी मेहनत का जश्न मनाएं. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में मिलिंद कह रहे हैं कि अविका कल रात से अस्पताल में भर्ती हैं, पांच दिन से उसको 104, 103 डिग्री बुखार चल रहा है. पहले गई और जो प्रोजेक्ट का 2 दिन का शूट बचा था, वो पूरा किया.
अविका को हुआ डेंगू
मिलिंद ने आगे बताया कि उसमें अविका ने बेहद अच्छा किया और एक दिन में काम खत्म किया. इसके बाद ब्रेक मिला और दवाई खाती रही और बैड पर पड़ी रही. फिर वो दिल्ली गई, लेकिन उससे पहले टेस्ट करा लिया कि कुछ है तो नहीं, दिल्ली जाने के बाद ऐड शूट किया, उसी बुखार में. कल रात को वापस मुंबई आई और उसकी रिपोर्ट में डेंगू आया है.
फैंस से दुआ करने की अपील
मिलिंद ने कहा कि मैंने उसे बहुत बार कहा कि प्रोड्यूसर समझ जाएंगे, शूट पोस्टपोन कर दें, लेकिन उसने कहा कि अरे किसी का नुकसान हो जाएगा, किसी का समय खराब होगा, किसी का पैसा जाएगा और मैं ये नहीं करना चाहती. मैं जितना कर पाउंगी, उतना कर लूंगी, जाती हूं. इसी के साथ मिलिंद ने अविका के लिए दुआ करने को भी कहा है.
यह भी पढ़ें- 1 घंटे 41 मिनट ये फिल्म Netflix पर कर रही ट्रेंड, 2021 में हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
13 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines