Arjun Bijlani Health Update: पॉपुलर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि एक्टर की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस खबर को सुनने के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे. इस बीच अब अर्जुन बिजलानी ने खुद फैंस से बात की और अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि अर्जुन बिजलानी की हालत अब कैसी है?
अर्जुन बिजलानी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी पर शेयर की है. इस वीडियो में अर्जुन फैंस से बात करते हुए अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं. वीडियो में अर्जुन ने कहा कि हेलो, दोस्तों मैं बिल्कुल ठीक हूं. अर्जुन ने कहा कि बहुत लोग, दोस्त और उनके चाहने वाले उन्हें फोन कर रहे हैं और उनका हाल जान रहे हैं, जिसके लिए सभी को थैंक्स.
क्या बोले अर्जुन?
अर्जुन ने आगे कहा कि जिन लोगों और दोस्तों ने मुझे फोन कर मेरा हाल पूछा है मैं उनको थैंक्स बोलना चाहता हूं और मैं ठीक हूं. अर्जुन ने आगे कहा कि बहुत छोटा-सा एक्सीडेंट था, लेकिन कार ठीक करानी पड़ेगी. इस पर भी अर्जुन ने कहा कि भले ही कार को ठीक कराने की जरूरत है, लेकिन उनके पास इंश्योरेंस है, तो चिंता की बात नहीं है.
कब हुआ था हादसा?
साथ ही अर्जुन ने अपने फैंस को भी इतने प्यार और चिंता के लिए थैंक्स किया है. गौरतलब है कि अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट गुरुवार, 20 अगस्त को मुंबई में हुआ था. दरअसल, अर्जुन अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज ‘चुंबक’ के प्रमोशन के बाद वापस आ रहे थे. खबरों की मानें, तो प्रमोशन के बाद लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ था.
हादसे में किसी को नहीं आई चोट
घटना के बाद जानकारी मिली थी कि इस हादसे में अर्जुन और उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य लोग सुरक्षित थे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी. अब अर्जुन ने खुद इस पर अपना हेल्थ अपडेट दे दिया है और लोगों को बता दिया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं और घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि ये हादसा बेहद छोटा था.
नेटफ्लिक्स पर डेब्यू की तैयारी में अर्जुन
इसी के साथ अगर ‘चुंबक’ की बात करें तो अर्जुन अब इस सीरीज के साथ नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं. ये एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है, जिसे ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के क्रिएटर आतिश कपाड़िया ने बनाया है. इस सीरीज में अर्जुन के साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख और अन्य कलाकार हैं. ये सीरीज 28 अगस्त, 2026 को प्रीमियर होगी. फैंस को सीरीज के आने का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- कार हादसे का शिकार हुए Arjun Bijlani, अब कैसी है एक्टर की हालत, कब हुआ एक्सीडेंट?
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 day ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines