हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Arjun Bijlani के ससुर की प्रेयर मीट में पहुंचे स्टार्स, मौनी रॉय से अंकिता लोखंडे तक ने दी श्रद्धांजलि

Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: नए साल के मौके पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया था. आज उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें कई टीवी सेलेब्स पहुंचे थे.

विज्ञापन
Arjun Bijlani. image credit- social media

Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: नए साल के मौके पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया था. 1 जनवरी 2026 को एक्टर पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा. अब आज 5 जनवरी को अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें तमाम टीवी स्टार्स शामिल हुए और उन्होंने अर्जुन बिजलानी के ससुर को श्रद्धांजलि दी.

प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स

सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी से लेकर कई सेलेब्स के वीडियो सामने आए हैं. अभिनेत्री मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रेयर मीट में पहुंचीं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके पैर में चोट लगी है और वो ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं, लेकिन फिर भी वो राकेश चंद्र स्वामी को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं.

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स

इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल भी अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रार्थना सभा में पहुंचीं. साथ ही एक्ट्रेस ईशा मालवीय को भी इस दौरान स्पॉट किया गया. इन सबके अलावा अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी प्रार्थना सभा में पहुंचे थे. इनके अलावा आमिर अली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रेयर मीट में आए थे.

विज्ञापन

1 जनवरी 2026 को हुआ था अर्जुन के ससुर का निधन

गौरतलब है कि 1 जनवरी 2026 को एक्टर अर्जुन बिजलानी के सुसर और उनकी वाइफ नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया था. साल के पहले दिन ही इतने बड़े दुख का सामना करना पड़ा. फैंस और अभिनेता के चाहने वालों ने उन्हें हिम्मत दी और मुश्किल घड़ी में सहारा दिया.

अर्जुन के चेहरे पर दिखा दर्द

सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट सामने आए थे, जिसमें यूजर्स अभिनेता को ढांढस बांधते नजर आए, लेकिन अभिनेता के चेहरे पर ससुर को खोने का दुख साफ नजर आ रहा था. आज प्रेयर मीट के दौरान भी ये दर्द साफ झलक रहा था. अर्जुन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कितने मायूस नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभिनेता खुद को संभाल भी रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘मेरी आंखें लाल…’, पैप्स पर क्यों भड़के थे सनी देओल? Hema Malini ने खुद किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola