हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कार हादसे का शिकार हुए Arjun Bijlani, अब कैसी है एक्टर की हालत, कब हुआ एक्सीडेंट?

Arjun Bijlani Car Accident: पॉपुलर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है. आइए जानते हैं कि अब एक्टर की हालत कैसी है? और ये हादसा कब हुआ है?

विज्ञापन
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट. image credit- instagram

Arjun Bijlani Car Accident: पॉपुलर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी को लेकर परेशान करने वाली खबर आ रही है. अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है. जानकारी की मानें, तो अभिनेता एक प्रमोशनल इवेंट से वापस आ रहे थे और इस दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं. आइए जानते हैं कि अब अर्जुन की हालत कैसी है और उनके साथ ये हादसा कब हुआ है?

‘चुंबक’ का प्रमोशन करने गए थे एक्टर

दरअसल, अर्जुन बिजलानी अपकमिंग वेब सीरीज ‘चुंबक’ के प्रमोशन में बिजी है. ये सीरीज 28 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. टाइम्स नाउ के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी, ‘चुंबक’ को प्रमोट करने के लिए गुरुवार यानी 20 अगस्त को ‘इंडियन गेम शो’ के सेट पर गए थे.

कैसी है हालत?

जब अर्जुन इस शो से वापस आ रहे थे, तो उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. जानकारी की मानें, तो शूट से लौटते समय अर्जुन की कार का एक्सीडेंट हो गया. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि अर्जुन और गाड़ी में सवार दूसरे लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है. अर्जुन भी अभी ठीक हैं.

विज्ञापन

अर्जुन ने नहीं दी है कोई जानकारी

इसके अलावा अगर हादसे की बात करें तो अर्जुन या फिर उनकी ओर से इसे लेकर कुछ भी सार्वजनिक रूप से नहीं कहा गया है और ना ही हादसे को लेकर जानकारी दी गई है. फैंस को पूरी जानकारी का इंतजार है. देखने वाली बात ये होगी कि क्या अर्जुन की ओर से इस हादसे को लेकर कुछ रिवील किया जाता है या नहीं.

कब होगा सीरीज का प्रीमियर?

साथ ही अगर अपकमिंग सीरीज ‘चुंबक’ की बात करें तो ये एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है, जो ‘चुंबक कॉलोनी’ में पड़ोसी के तौर पर रहने वाले पांच अनोखे परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये शो 28 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा. फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि शो को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये आने के बात टॉप में शामिल होता है या नहीं.

विज्ञापन

सीरीज की कास्ट

इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीप धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया ने बनाया है, जो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे मशहूर शो के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Babita Singh Reporting का ट्रेलर रिलीज, कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म? जानें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola