Anupamaa 13 October Episode Update: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupamaa) में आज रात आपको देखने को मिलेगा कि कैसे अनुपमा और पूरा शाह परिवार समर के कातिल और उसके पिता को अपने घर में बाहर निकालेगा। जलील होने के बाद सुरेश उन्हें जानलेवा धमकी देगा। जिसके बाद बापूजी उसको कड़ा जवाब देते हुए नज़र आएंगे। वो बताएगा कि ये परिवार उनकी कमज़ोरी नहीं बल्कि एक-दूसरे की ताकत है। फिर पूरा परिवार अपनी एकता दिखाते हुए सुरेश और सोनू को बाहर निकाल देगा। लेकिन सुरेश का गुस्सा इसके बाद भड़कने वाला है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ‘फुकरे 3’ का जलवा बरकरार, हफ्ते भर में थमती जा रही ‘मिशन रानीगंज’ की रफ्तार
पाखी को मिलेगा पार्सल
दूसरी तरफ पाखी को एक पार्सल मिलेगा जिसे देखकर वो इमोशनल हो जाएगी क्योंकि उसमे इन तीनों भाई-बहन की फोटो होगी। जब पाखी रोएगी तो रोमिल और अधिक उसे संभालते दिखाई देंगे। इसी बीच वहां अनुज की एंट्री होगी और पाखी उससे काफी रुखा बर्ताव करेगी। इतना ही नहीं वो अनुज को अपने भाई की मौत का दोषी ठहराएगी। हालांकि,अधिक-अनुज से इस बात पर माफी मांगेगा। बाद में पुलिस स्टेशन का शॉट दिखाया जाएगा जहां पुलिस वनराज और अनुपमा को बताएगी कि उन्हें सबूत नहीं मिले जिसकी वजह से उन्हें सोनू को छोड़ना पड़ा। लेकिन पुलिस उन्हें आश्वासन देगी कि केस चल रहा है और जांच-पड़ताल जारी है।
काव्या की जान को खतरा
इसके बाद ये दोनों पुलिस स्टेशन से वापस लौट जाएंगे। फिर काव्या को दिखाया जाएगा जो एक ऑटो रिक्शा में फंसने वाली है। जिस ऑटो में वो है वो रिक्शा वाला काफी तेजी से ऑटो चलाएगा और उसे गलत रास्ता पर ले जाएगा। इसी बीच काव्या का फोन भी उसके हाथ से बाहर गिर जाएगा। वो रिक्शा वाले को कहती रहेगी कि धीरे चलाओ लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनेगा और प्रेग्नेंट काव्या को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, ये रिक्शा वाला समर के कातिल के बाप के कहना पर ऐसा कर रहा है।
क्या काव्या खो देगी अपना बच्चा?
वो काव्या को धमकी देगा और कहेगा कि अपने पति से कहकर सोनू का केस वापिस लेने को कहो। वर्ना एक बचा तो चला गया दूसरा भी मर जाएगा। इसके बाद आपको देखने को मिलेगा कि काव्या ऑटो से गिर जाएगी और दर्द से चिलाएगी। अब हो सकता है कि इस हादसे के बाद काव्य अपने बच्चे को खो दे। दूसरी तरफ अनुज-अनुपमा से बात करने की कोशिश करता दिखाई देगा। वो अनुपमा को बताएगा कि वो भी समर के केस में उनका साथ देगा और जो भी तमाशा घर पर हुआ वो सब उसको पता चल गया है। लेकिन अनुपमा अपनी जिद पर अड़ी रहेगी और उसकी कोई भी मदद लेने से साफ़ मना कर देगी। बाद में अनुपमा को इमोशनल होते हुए समर की तस्वीर से बात करते हुए देखा जाएगा।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines