Actor Raghu Babu Car Accident: सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, फेमस तेलुगु एक्टर रघु बाबू की कार का एक्सीडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि रघु बाबू की कार और एक बाइक के बीच भयानक टक्कर हुई और इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई।
17 अप्रैल को हुई घटना
बता दें कि रघु बाबू की कार के साथ ये हादसा 17 अप्रैल को दोपहर के टाइम हुआ था। इस हादसे में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 50 साल के नेता संधिनेनी जनार्दन राव की मौत हो गई है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर रघु का एक वीडियो भी सामने आया है। बताते चलें कि रघु बाबू हैदराबाद जा रहे थे और इस दौरान नारकेटपल्ली-अडानकी राजमार्ग पर उनकी कार एक बाइक से टकरा गई, जिससे ये अप्रिय घटना घट गई।
ड्राइवर चला रहा था कार
जब ये हादसा हुआ उस टाइम अभिनेता रघु बाबू की कार ड्राइवर चला रहा था। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि जब हादसा हुआ उस समय मौके पर मौजूद लोग वहां पहुंचे थे। इस घटना में घायल हुए जनार्दन राव आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रघु बाबू दे रहे सफाई
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिनेता अपनी कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं और इस मामले पर सफाई दे रहे हैं। इतना ही बल्कि इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ED के रडार पर Shilpa Shetty का परिवार, फिर भी एक्ट्रेस को Salman Khan की चिंता
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines