Tejasswi Prakash ने ट्रेंडी लुक से जीता फैंस का दिल, थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिए सेक्सी पोज
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: नागिन 6 (Naagin 6) की लीड एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15 Winner) की विजेता तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) मनोरंजन जगत के उन नामों में से हैं, जो अपने हर एक मूव को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं।
तेजस्वी आए दिन अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ आउटिंग करती देखी जाती हैं और सोशल मीडिया पर इनकी क्यूट केमिस्ट्री तेजी से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में दोनों को वेनेसा वालिया की पार्टी में मस्ती करते हुए देखा गया था, जहां इनके रोमांटिक वीडियोज खूब वायरल हुए।
इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ सेक्सी और कूल पिक्स शेयर की है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

तेजस्वी (Tejasswi Prakash Trendy Look) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुल पांच तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो चीक और ट्रेंडी लुक में नजर आ रही हैं।

पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में तेजस्वी (Tejasswi Prakash outfit) हसीन वादियों का आनंद लेती हुई देखी जा सकती हैं।

थाई-हाई स्लिट मिडी ड्रेस के साथ तेजा अपने खुले बालों को भी खूब फ्लॉन्ट कर रही हैं।

कहीं मस्ती करते हुए, तो कभी मुस्कुराते हुए तेजस्वी प्रकाश कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इसी के साथ वो अपने ग्लैमरस अवतार से कहर भी ढाती देखी जा सकती हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: