Tejasswi Prakash Video: सीरियल ‘नागिन-6’ की लीडिंग लेडी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस, प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना एक सिंगिंग वीडियो (Tejasswi Prakash Singing Video) साझा किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है।
बता दें कि तेजस्वी ने एक रोमांटिक गाना गाते हुए वीडियो साझा किया है, जिसमें वो 1971 की मशहूर फिल्म ‘आनन्द’ का गाना ‘ना जिया लगे ना’ गुनगुनाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके बॅायफ्रेंड करण कुंद्रा ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण ने कमेंट में लिखा, “आह मुझे इंतजार था कि तुम ये वीडियो पोस्ट करो”। बॅायफ्रेंड करण कुंद्रा के अलावा कलर्स टीवी चैनल के मेकर्स ने कमेंट कर लिखा, ‘वाह कियारा..हम देख रहे हैं कि आपकी हिन्दी काफी सुधर रही है’। वहीं, सुगंधा मिश्रा ने भी कमेंट मे तेजस्वी के टैलेंट की तारीफ की।
अब अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो, तेजस्वी इन दिनों एकता कपूर के शो ‘नागिन 6’ में ‘प्रथा'(Pratha) का किरदार निभा रही हैं। शो में उनके इस किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही टीवी के इस लविंग कपल का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश आई है’ रिलीज हुआ था, जिसको 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
क्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) स्वरागिनी, खतरों के खिलाडी 10 जैसे हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। यही नहीं तेजस्वी बिग बॉस 15 के विनर का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो करण कुंद्रा संग अपनी बेहतरीन केमेस्ट्री से फैंस को कपल गोल देती देखी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर हैशटैग तेजरन (#Tejran) काफी ट्रेंड करता है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines