सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। शो में तेजस्वी प्रकाश भी नजर आ रही हैं। वैसे तो ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस को उनके फैंस एक्टिंग के लिए पहचानते थे लेकिन अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाकर एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनका ये टैलेंट सिर्फ इंडिया नहीं बल्कि न्यूयॉर्क तक पहुंच चुका है। अब तेजस्वी को एक और उपलब्धि मिली है। हाल ही में एक्ट्रेस ऑस्ट्रेलिया के फेमस मास्टरशेफ गेरी मेहिगन से मिलीं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो फैंस भी खुशी से उछल पड़े।
शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में बनाई जगह
जाहिर है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्स को साउथ इंडियन फूड ‘डोसा’ चैलेंज दिया गया था। इस चैलेंज में सभी को अपने-अपने विचार और तरीके से डोसा को नए स्टाइल में बनाना और सर्व करना था। इस दौरान तेजस्वी ने ‘डोसा बॉम्बोलिनी’ डिश बनाई थी, जिसने शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना का दिल जीत लिया था।
यह भी पढ़ें: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में किसकी वापसी देख रो पड़ीं भारती सिंह? बोलीं- ‘मेरा भोला…’
शेफ विकास खन्ना को तेजस्वी प्रकाश की डिश इतना पसंद आई थी उन्होंने ‘डोसा बॉम्बोलिनी’ को अपने न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट ‘बंगलो’ (Bungalow) में एक दिन के लिए परोसे जाने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि जो भी कमाई होगी उसका 10% वह तेजस्वी प्रकाश को देंगे। बीते दिन शेफ विकास खन्ना ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए अपडेट दिया था कि वह तेजस्वी की डिश ‘डोसा बॉम्बोलिनी’ को अपने रेस्टोरेंट में परोसने के लिए तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलियन मास्टरशेफ से मिलीं तेजस्वी
न्यूयॉर्क में इतिहास रचने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने एक और उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ गेरी मेहिगन से कुकिंग के टिप्स लेती हुई दिखाई दे रही हैं। शेफ गेरी ने न सिर्फ तेजस्वी को कुकिंग टिप्स दिए बल्कि उनके लिए पांच कोर्स का मील भी तैयार किया। यही नहीं गेरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तेजस्वी के साथ मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की है।
फैंस भी खुशी से गदगद
उधर, तेजस्वी प्रकाश की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘तेजस्वी प्रकाश की उपलब्धि पर मास्टरशेफ गेरी मेहिगन ने भी रिस्पॉन्स दिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं असली जज्बा।’ बता दें कि इससे पहले तेजस्वी प्रकाश ने कहा था कि वह पैसों के लिए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नहीं आई हैं। गणपति बप्पा की कृपा से उनके पास सबकुछ है। वह अपनी कुकिंग के शौक और हुनर को निखारने के लिए इस शो का हिस्सा बनी हैं।
संबंधित खबरें
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
39 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
5 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
7 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
8 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
8 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
10 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
11 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines