मुंबई। टेलीविजन जगत के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ‘बिग बॉस 15’ के समय से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। स्टार जोड़ी को अक्सर अपनी बॉन्डिंग और केमेस्ट्री से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता है। वहीं, फैंस जोड़े की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही तेजस्वी प्रकाश संग शादी पर बड़ा बयान देते हुए सबको खुश कर दिया है।
दरअसल, शार्दुल पंडित के टॉक शो के दौरान तेजस्वी और करण ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की। इस बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने खुलासा किया कि, करण अपने जीवन में पहले कभी किसी से शादी करने के लिए इतने ‘उत्सुक’ नहीं थे। इसलिए ये पहली बार है, जब वो शादी के बंधन में बंधने के लिए दिन गिन रहे हैं। इससे ये जाहिर हो रहा है कि दोनों ही जल्द शादी करने के लिए बेताब हैं।
वहीं, करण ने अपनी वेडिंग प्लानिंग पर कहा, “जल्दी ही होनी चाहिए, सब कुछ सही चल रहा है, सब कुछ खूबसूरत है”। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, मियां-बीवी राजी हैं, एक्टर ने कहा, “मिया भी राजी, बीवी भी राजी, काजी भी राजी”।
करण-तेजस्वी के इस बयान को जान फैंस काफी खुश हो उठे हैं। साथ ही ये कयास लगा रहे हैं कि ये जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। ‘तेजरन’ के फैंस अब बेसब्री से दोनों के वेडिंग डेट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, जोड़े ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो कब और कहां शादी रचाएंगे।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
14 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
15 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
16 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
17 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
18 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines