Tejasswi Prakash In Celebrity MasterChef: कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में इन दिनों कई दिलचस्प मोड़ देखने का मिल रहे हैं। इस बीच तेजस्वी प्रकाश का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें फैंस से सेल्फी के बदले पैसे मांगने पड़ रहे हैं। वह फैंस से कहती दिख रही हैं कि वह हग (गले लगना) करने के लिए 200 रुपये देंगी। दरअसल, ये एक तरह का कुकिंग चैलेंज है, जिसे इस हफ्ते सेलिब्रिटीज को दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें तेजस्वी इस चैलेंज को जीतने के लिए जद्दोजहद करती हुई दिखाई दे रही हैं।
सेलिब्रिटीज को मिला चैलेंज
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सेलिब्रिटी कुक्स को कुकिंग चैलेंज दिया जाता है। इसके लिए दो टीम बनाई जाती हैं। उनका चैलेंज होता है कि उन्हें अपनी बनाई डिश को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेचना पड़ता है। तेजस्वी प्रकाश इस चैलेंज को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसलिए वह अपनी डिश को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए फैंस को सेल्फी और गले लगाने का प्रलोभन देती हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef को बिग बॉस बना रहे ये 3 सेलेब्स, तू तू-मैं मैं से जज हुए परेशान
तेजस्वी ने फैंस से की रिक्वेस्ट
प्रोमो देखकर साफ है कि तेजस्वी प्रकाश अपनी डिश को बेचने के लिए ग्राहकों को अपने स्टॉल पर इनवाइट करती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस 600 रुपये में अपनी डिश को बेचने की कोशिश करती हैं और कहती हैं, ‘200 रुपये में मैं गले भी लगा रही हूं।’ वह कुछ फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करती हैं। इस दौरान तेजस्वी एक फैन से कहती हैं, ‘सेल्फी के पैसे दे दो।’ प्रोमो में वह कहती हैं कि उन्हें इस बार का चैलेंज किसी भी हाल में नहीं हारना है।
गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश को पिछले दो हफ्तों से लगातार हार का मुंह देखना पड़ रहा है। पहले हफ्ते में शानदार डिश बनाने के बाद दूसरे हफ्ते में एक्ट्रेस को ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाना पड़ा था। तीसरा हफ्ता भी तेजस्वी के लिए काफी मुश्किल था। हालांकि आखिरी वक्त में उनकी डिश अच्छी रही थी और वह ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाने से बच गई थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तेजस्वी प्रकाश इस बार के चैलेंज में सेफ हो पाती हैं?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines