टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि कुकिंग में भी कमाल कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो में ऐसा पकवान तैयार किया जिसने उनकी कुकिंग स्किल्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। तेजस्वी का खास ‘डोसा बोंबोलोनी’ न्यूयॉर्क स्थित शेफ विकास खन्ना के मिचेलिन स्टार रेस्टोरेंट ‘बंगला’ के मेन्यू में शामिल किया गया है। इस शानदार जीत के लिए तेजस्वी को ना सिर्फ तारीफ मिली बल्कि डिश से होने वाली कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा भी मिलेगा।
डोसा बोंबोलोनी: भारतीय-इटालियन फ्यूजन डिश
तेजस्वी ने अपने विजेता डिश ‘डोसा बोंबोलोनी’ को अनोखे अंदाज में पेश किया। यह एक इटालियन डिश ‘बोंबोलोनी’ का देसी ट्विस्ट है। इटालियन बोंबोलोनी एक तरह का मीठा डोनट होता है जिसे क्रीम और आइसिंग शुगर के साथ परोसा जाता है। तेजस्वी ने इस डिश को भारतीय स्टाइल में ढालते हुए इसे तीखा और मसालेदार बनाया। डिश में डोसे के बैटर से छोटे-छोटे ‘अप्पे’ बनाए गए, जिन्हें तिल की चटनी से भरा गया। इन अप्पों को कद्दू की ग्रेवी पर सजाया गया, जिससे यह डिश देखने में भी लाजवाब लग रही थी।
कैसे बनाएं तेजस्वी प्रकाश का खास ‘डोसा बोंबोलोनी’?
अगर आप भी तेजस्वी प्रकाश की फेमस डिश ‘डोसा बोंबोलोनी’ को घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसकी रेसिपी बेहद आसान है। यह एक मजेदार फ्यूजन डिश है, जिसमें साउथ इंडियन डोसा का देसी स्वाद और इटैलियन बोंबोलोनी का टच दिया गया है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले डोसा बैटर तैयार करना होगा। इसके लिए 2 कप चावल, 1/2 कप उड़द दाल और 1/2 टीस्पून मेथी दाना को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर पीस लें। इससे आपका डोसा बैटर तैयार हो जाएगा।
अब तिल की चटनी तैयार करें। इसके लिए 1/2 कप तिल, 3-4 लहसुन की कलियां, 2 सूखी लाल मिर्च और 1 कटा हुआ प्याज को हल्का भूनें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डालकर पीस लें। चटनी थोड़ी गाढ़ी होनी चाहिए ताकि अप्पे के अंदर आसानी से भर सके। फिर कद्दू की ग्रेवी बनाएं, जो इस डिश का बेस है। एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें और उसमें 4-5 करी पत्ते, 2-3 सूखी लाल मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां और 1 टेबलस्पून चना दाल डालकर भूनें। इसके बाद इसमें 1 कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, और 1 कप कटा हुआ कद्दू डालें। अब हल्दी और धनिया पाउडर डालकर हल्का पकाएं। फिर कद्दूकस किया हुआ नारियल और 1/4 कप पानी डालें। इसे अच्छे से मिलाकर ग्रेवी तैयार कर लें। अब डोसा बैटर से छोटे-छोटे अप्पे बनाएं और उनमें तिल की चटनी भर दें। एक प्लेट में कद्दू की ग्रेवी का बेस तैयार करें और उस पर इन मसालेदार अप्पों को सजाकर गरमागरम परोसें।
तेजस्वी की इस खास डिश ने शेफ विकास खन्ना को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने इसे न्यूयॉर्क के अपने मिचेलिन स्टार रेस्टोरेंट में शामिल कर लिया। तो अब आप भी इस रेसिपी को घर पर ट्राई करें और अपने परिवार व दोस्तों को इसका मजेदार स्वाद चखाएं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines