हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉडी शेमिंग झेली और ताने सुने, सब उड़ाते थे मजाक; अब एक्ट्रेस के कर्वी फिगर के लोग भी दीवाने

Tejasswi Prakash Birthday: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी खूबसूरती और कर्वी फिगर के लोग भी दीवाने हैं। हालांकि एक समय था जब तेजस्वी को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। उनके लुक के लिए लोग उन्हें काफी ताने मारते थे।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash.

Tejasswi Prakash Birthday: टीवी सीरियल ‘स्वरागिनी’ से पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 15’ की विनर तेजस्वी प्रकाश के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। आज एक्ट्रेस अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने इस खास दिन को उन्होंने एक दिन पहले से ही सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया था। अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। वैसे आपको बता दें कि आज हॉट दिखने वालीं तेजस्वी कभी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि स्कूल के दिनों में उन्हें लोगों के कई बार ताने सुनने पड़े।

बचपन में लोग उड़ाते थे मजाक

तेजस्वी प्रकाश ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि बचपन में वो काफी पतली थीं। इस वजह से कई बार उन्हें मजाक का पात्र बनना पड़ा था। एक इंटरव्यू में खुद उन्होंने कहा था, ‘बचपन में मैं बहुत पतली हुआ करती थी। मेरे क्लासमेट्स मुझे पिछलग्गू कहकर चिढाते थे। कई बार उन्होंने मुझे ताने मारे और मेरा मजाक उड़ाया।’ एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘जब मैं गेम पीरियड में खेलने के लिए जाती थी तो मुझे टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाता था। उनका कहना था कि मैं दौड़ नहीं सकती गिर जाऊंगी।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के लिए Anil Kapoor और Salman Khan की फीस में कितना अंतर? जान लगेगा झटका!

तेजस्वी ने बताया कि, ‘मेरी क्लास के बच्चे कहते थे कि मुझे पांच रुपये का सिक्का अपनी जेब में डालकर चलना चाहिए जिससे मैं हवा में उड़ न जाऊं। मुझे उस वक्त काफी बुरा फील होता था। यहां तक कि मैं अपना कॉन्फिडेंस तक खोने लग गई थी।’ बता दें कि भले ही तेजस्वी को बचपन में बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी हो लेकिन आज उनके कर्वी फिगर और खूबसूरती की दुनिया भी दीवानी है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से भरा हुआ है।

कई शोज का रह चुकीं हिस्सा

तेजस्वी प्रकाश कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘स्वारागिनी’ से अपना डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस एकता कपूर के हिट शो ‘नागिन 6’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘पहरेदार पिया की’ में नजर आई थीं। इस शो में छोटे लड़के से शादी करने के लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते मेकर्स को शो बंद करना पड़ा था। इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

करण कुंद्र संग रिलेशनशिप में

‘बिग बॉस 15’ की विनर रह चुकीं तेजस्वी प्रकाश को प्यार भी शो के दौरान हुआ था। शो में एक्टर करण कुंद्रा के साथ उनका रिश्ता शुरू हुआ जो शो के बाहर आकर भी कायम है। बीच में तेजस्वी और करण के ब्रेकअप की खबरें आई थीं लेकिन ये महज अफवाह साबित हुईं। अब फैंस भी इस कपल की शादी का इंतजार कर रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें