Tejasswi Prakash Approached To Host Reality Show: टीवी पर जल्द ही एक बड़ा रियलिटी शो दस्तक देने वाला है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के अलावा अब एक डांस शो की भी वापसी हो रही है। खुशी की बात तो ये है कि इस शो के लिए अब पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का नाम सामने आ रहा है। वो इस शो कंटेस्टेंट नहीं बल्कि बतौर होस्ट नज़र आ सकती है। खबरों के बाजार में ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि तेजस्वी प्रकाश की किस्मत चमक गई है। अब एक्ट्रेस को एक डांस रियलिटी शो के लिए एप्रोच किया गया है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 11 October Episode Update: शाह परिवार को खुश रहना सिखाएगी अनुपमा, अनुज से खत्म नहीं होगी नाराज़गी
इस शो को होस्ट करेंगी तेजस्वी
इतना ही नहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि इस शो को कोरिओग्राफर फराह खान (Farah Khan) जज कर सकती हैं। अब इतना सस्पेंस हो ही गया है तो खुलासा कर देते हैं कि आखिर ये शो कौन-सा है। दरअसल, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को पॉपुलर शो झलक दिखला जा सीजन 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) को होस्ट करने के लिए अप्रोच किया गया है। ये शो ऑडियंस को काफी पसंद है। 1 ट्रॉफी के लिए सभी सेलेब्स किस तरह से अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर खुद पर काम करते हैं और एक से बढ़कर एक परफॉरमेंस देते हैं ये देखना फैंस को काफी पसंद है।
कंटेस्टेंट्स के नाम भी आए सामने
इस बार शो के लिए कंटेस्टेंट के रूप में शिवांगी जोशी, हिना खान, सुम्बुल तौकीर खान, सुरभि चांदना, मनीषा रानी, शिव ठाकरे, डेजी शाह, शोएब इब्राहिम और मिस्टर फैसू जैसे सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में फैंस काफी ज़्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा इस शो का अपकमिंग सीजन अब तेजस्वी की वजह से चर्चाओं में आ गया है। अगर ये खबरें सच्ची निकली तो ये एक्ट्रेस के लिए एक गोल्डन ओप्पोरचुनिटी साबित होगी। इस शो से जुड़कर तेजस्वी प्रकाश का करियर रफ्तार पकड़ सकता है।
क्या तेजस्वी ने साइन किया शो?
कहा जा रहा है कि तेजस्वी और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत चल रही है। फीस को लेकर एक्ट्रेस का डिस्कशन चल रहा है और जल्द ही सब तय हो जाएगा। वहीं, तेजस्वी के साथ कौन मेल एक्टर शो होस्ट करेगा इसको लेकर भी खुलासा हुआ है। अब परितोष त्रिपाठी के झलक दिखला जा सीजन 11 होस्ट करने कि रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines