‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद से तेजस्वी और करण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब फैंस को इंतजार है कि यह क्यूट कपल कब शादी के बंधन में बंधेगा। तेजस्वी प्रकाश के पास इस सवाल का जवाब भले ही अभी नहीं हो लेकिन उनकी मां ने अपनी लाडली की शादी पर बड़ा अपडेट दे दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की मां ने क्या कहा है?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हुआ खुलासा
जाहिर है कि तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस की मां बतौर गेस्ट शामिल हुईं। पहली बार नेशनल टीवी पर दोनों मां-बेटी ने मिलकर कुकिंग की। शो के दौरान तेजस्वी की मां ने फाइनेंशियल इश्यू पर खुलासा कि जब उनका बुरा वक्त चल रहा था, तब उन्हें बच्चों को पालने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। एक्ट्रेस बताती हैं कि उनकी मां ने प्याज तक बेचे थे। इस दौरान दोनों ही इमोशनल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी प्रकाश के बाद इस सेलिब्रिटी का जलवा, पॉपुलर शेफ के रेस्टोरेंट में डिश ने बनाई जगह
फराह खान ने पूछा सवाल
दरअसल, फराह खान शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश की मां से पूछती हैं कि वह बेटी की शादी कब करवा रही हैं? तेजस्वी की मां कहती हैं, ‘इसी साल हो जाएगी।’ ये सुनकर तेजस्वी हैरान रह जाती हैं। फराह खान और अन्य सेलिब्रिटी एक्ट्रेस को बधाई देने लगते हैं। तभी फराह खान मजाक करते हुए कहती हैं, ‘लड़के का नाम करण हो गया है न?’ इस पर एक्ट्रेस की मां हामी भरती हैं। फराह आगे कहती हैं कि यह खबर सुनकर एक शख्स को बहुत दुख होगा और वो शेफ विकास खन्ना हैं। वह कहेंगे कि शो छोड़कर क्या गया तेजस्वी के हाथ पीले हो गए।
तेजस्वी ने बताया था वेडिंग प्लान
बता दें कि पिछले एपिसोड में जब हिना खान आई थीं, तब उन्होंने और फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से पूछा था कि वह किस तरह की शादी करना चाहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें सिंपल शादी करनी है। कोई तामझाम नहीं करना है। एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज की तरफ इशारा देते हुए बताया था कि वह सिंपल शादी कर घूमना-फिरना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines