मुंबई: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Karan Kundrra & Tejasswi Prakash) निश्चित रूप से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। ये कपल जितना फैंस की फेवरेट है उतनी ही पैपराजी की भी पसंदीदा है। शायद इसीलिए ये दोनों जहां भी जाते हैं पैप्स उन्हें स्पॉट करने के लिए पहुंच जाते हैं।
ऐसा ही कुछ बीती रात को भी हुआ जब शटरबग्स ने इन्हें एक पार्टी से लौटते हुए देखा। देर रात पार्टी कर बाहर निकल रहे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को जब फोटोग्राफर्स ने स्पॉट किया तो वो काफी थके हुए लग रहे थे।
पैपराजी वीरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो (Tejran Spotted Video) में, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को वैनेसा वालिया के जन्मदिन की पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान करण काली शर्ट और नीली पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे थे, वहीं तेजस्वी बैकलेस हॉल्टर-नेक पिंक टॉप में ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रही थीं, जिसे उन्होंने सफेद जींस के साथ पेयर किया था। बाहर निकलते हुए जब पैपराज़ी ने उनसे कुछ तस्वीरें लेने के लिए कहा तो दोनों ने उनके लिए पोज दिया और अपनी कार की तरफ बढ़ गए।
वीडियो (Tejran Viral Video) में पैप्स को कपल से एक साथ पोज देने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। इसके बाद तेजस्वी इतनी थकी हुई नजर आईं कि वो कार में जाके बैठ जाती हैं और करण के चारों ओर अपनी बाहें लपेटते हुए देखी जा सकती हैं। वहीं करण कार के बाहर ही खड़े रहते हैं। वीडियो में शटरबग्स को तेजस्वी को ‘भाभी’ के बजाय ‘दीदी’ कहने देने पर करण को हंसते हुए भी देखा जा सकता है।
तेजस्वी हुईं ट्रोलिंग का शिकार-
कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो। नेटिजेंस ने भी जमकर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा, “कितना प्यारा कपल है” जबकि दूसरे ने कहा, “सुंदर जोड़ी।” एक अन्य ने लिखा, “तेजरन से बुरी नजर।” हालांकि, कुछ लोगों ने फैंस ने पोस्ट पर नकारात्मक कमेंट्स भी किए, जिसमें तेजस्वी प्रकाश के कथित रूप से नशे में दिखने के लिए उनकी आलोचना की गई साथ ही उनके बोल्ड आउटफिट को लेकर भी उनपर निशाना साधा किया। क्लिप में तेजस्वी को कई बार ऊप्स मोमेंट से बचते हुए भी देखा गया।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines