Kangana Ranaut Wedding Plans: कंगना रणौत अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं। वह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस दिल्ली में थीं और उन्होंने दशहरे में हिस्सा लिया और रावण दहन से पहले तीर चलाया। 50 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी महिला ने रावण दहन किया है। कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शुक्रवार यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जिसमें कंगना ने एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वह कब शादी करेंगी।
यह भी पढ़ें: ‘तेजस’ फिल्म के प्रमोशन के लिए अयोध्या पहुंचीं कंगना, रामलला के दर्शन कर बोलीं- धन्य भाग्य मेरे…
जरूर करेंगी शादी
बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कब शादी करेंगी? अगर आपके जहन में भी यह सवाल उठ रहे हैं तो अब कंगना ने खुद इस बात का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अपनी शादी की प्लानिंग पर बात की है। एक्ट्रेस का कहना है कि हर लड़की शादी और फैमिली होने का सपना रखती है और वह फैमिली पर्सन हैं, इसलिए शादी जरूर करेंगी। कंगना ने कहा, मैं शादी करना चाहती हूं और यह पांच साल पहले हो जाएगा।
शादी अरेंज होगी या लव
कंगना ने कहा कि परिवार मेरे लिए बहुत जरूरी है, मैं शादी करना चाहती हूं और परिवार बनाना भी, यह पांच साल पहले हो जाएगा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह लव और अरेंज में से कौन सी शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं यह चाहूंगी कि यह शादी अरेंज्ड और लव दोनों का मिक्स हो।
इस फिल्म में आने वाली हैं नजर
इसके अलावा कंगना ने अपने पास्ट रिलेशनशिप पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा यह जरूरी नहीं है कि आप हमेशा किसी रिलेशनशिप में सक्सेसफुल ही रहें। उन्होंने कहा कि मैंने हर रिलेशनशिप को अपना बेस्ट दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना तेजस के अलावा अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी की भूमिकी में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines