Who Was the first choice for Hanuman: प्रशांत वर्मा (Prasanth Varma) इन दिनों अपनी फिल्म ‘हनुमान’ (Hanuman) की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। साउथ के इस सुपरस्टार तेजा सज्जा (Teja Sajja) की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। लेकिन डायरेक्टर प्रशांत वर्मा इस फिल्म के लिए पहले किसी और एक्टर को कास्ट करना चाहते थे। विभीषण के रोल के लिए प्रशांत वर्मा साउथ के मशहूर एक्टर त्रिषभ शेट्टी को कास्ट करना चाहते थे। त्रिषभ शेट्टी ने उस वक्त इस रोल के लिए मना कर दिया। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं।
दरअसल त्रिषभ शेट्टी उन दिनों अपनी फिल्म कांतारा के लिए बिजी थे, इस वजह से उन्होंने हनुमान के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिषभ शेट्टी ने प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) में रोल निभाने में अपना इंटरेस्ट व्यक्त किया है।
कांतारा की पहली फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
त्रिषभ शेट्टी के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वो इन दिनों फिल्म कंतारा के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। कांतारा के पहले पार्ट की अगर बात करें तो इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
ये भी पढ़ें-Shama Sikander ने पति के साथ खिंचवाई ऐसी फोटो
हनुमान ने की ताबड़तोड़ कमाई
हनुमान की फिल्म में तेजा सज्जा ने हनुमांतु के तौर पर रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, फैंस के रिएक्शन के मुताबिक, ये फिल्म शुरुआत में थोड़ी बोरिंग लग रही है लेकिन बाद में ये रफ्तार पकड़ लेती है। हनुमान को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और इसने 3.25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार, अमृता अय्यर, विनय राय और कई अन्य कलाकार भी लीड रोल में हैं । फिल्म के ट्रैक को अनुदीप देव, गौरहरि और कृष्णा सौरभ की तरफ से तैयार किया है।
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
4 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
19 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines