मिराई का दमदार बॉक्स ऑफिस ओपनिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मिराई ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। यह आंकड़ा बताता है कि दर्शकों ये फिल्म काफी पसंद आई है। आपको बताते चलें कि, Baaghi 4 ने भी अपनी रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड 12 करोड़ से ओपनिंग की थी. ऐसे में तेजा की फिल्म ने ओपनिंग डे पर इसे बराबर टक्कर दी है. आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 7 दिन में 44 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
तुलना और उम्मीदें
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मिराई’ ने ‘महावतार नरसिम्हा’, कल्याणी प्रियदर्शन की लोकाः चैप्टर 1 जैसी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ा है, जो इस साल की बड़ी हिट्स में से एक थी। इसके अलावा फिल्म के बजट (लगभग 50 करोड़ रुपये) और तकनीकी (विशेषकर VFX) निवेश की वजह से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं कि ‘मिराई’ सिर्फ ओपनिंग पर ही नहीं, आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. वहीं दूसरी ओर ये फिल्म रजनीकांत की कूली और विद्युत जामवाल स्टारर ‘मद्रासी’ से डे 1 कलेक्शन में पीछे चल रही है।
यह भी पढ़ें: टाइगर की Baaghi 4 ने बॉक्स ऑफिस पर इन 5 फिल्मों को पछाड़ा, फिर भी Lokah तक पहुंचने से दूर
राम गोपाल वर्मा से भी मिली ‘मिराई’ को तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में फिल्म ‘मिराई’ और इसके लीड एक्टर तेजा सज्जा की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि तेजा सज्जा, कार्तिक गट्टा और विश्वप्रसाद को एक और हिट देने के लिए शाबाशी दी जानी चाहिए। वर्मा के अनुसार, बाहुबली के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म के लिए ऐसी सर्वसम्मत प्रशंसा नहीं सुनी है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का वीएफएक्स और नैरेटिव ग्रिप हॉलीवुड स्तर का है। फिल्म के प्रशंसकों ने भी वर्मा के इस ट्वीट से सहमति जताई। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म वाकई हॉलीवुड के स्तर की लगती है, वहीं दूसरे यूजर ने ‘मिराई’ को अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताते हुए कलाकारों और निर्देशक की मेहनत की खुलकर सराहना की।
यह भी पढ़ें: BOX Office Report: ‘बागी 4’ या The Bengal Files, जानिए पहले हफ्ते कौन पड़ा किस पर भारी
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines