हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

तेज प्रताप यादव ने अचानक क्यों छोड़ा Rise And Fall 2? दो सप्ताह में 4 कंटेस्टेंट हुए बाहर

तेज प्रताप यादव ने राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते ‘Rise And Fall 2’ छोड़ दिया है. उनके साथ करण पटेल भी मेडिकल कारणों से शो से बाहर हुए.

विज्ञापन
Rise And Fall 2 से बाहर हुए तेज प्रताप यादव. (Image- ANI)

तेज प्रताप यादव के फैंस के लिए ‘Rise And Fall 2’ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शो में अपने अलग अंदाज और सादगी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे तेज प्रताप यादव अब इस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं रहेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज प्रताप को राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते शो से बाहर होना पड़ेगा. उनके साथ टीवी एक्टर करण पटेल ने भी शो छोड़ सकते है. वीरेंद्र सहवाग के होस्ट वाले ‘Rise And Fall 2’ शो की शुरुआत 26 सितंबर को हुई थी. शो को अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और चार कंटेस्टेंट्स गेम से बाहर हो सकते हैं. तेज प्रताप के जाने से शो के गेम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. करण पटेल और तेज प्रताप यादव के शो से बाहर होने की खबर की पुष्टि ‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ ने की.

शो में खूब पसंद किए जा रहे थे तेज प्रताप

‘Rise And Fall 2’ में तेज प्रताप यादव अपने मस्तमौला अंदाज के कारण लगातार चर्चा में रहे. शो में उनकी रूसी कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा के साथ बॉन्डिंग भी दर्शकों को काफी पसंद आई. तेज प्रताप शो के पहले ‘अल्टीमेट रूलर’ भी बने थे और कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. इससे पहले तेज प्रताप ‘भोजपुरी बवाल’ में भी नजर आ चुके हैं. वहां उनकी अलग तरह की पर्सनैलिटी देखने को मिली थी. इसी वजह से ‘Rise And Fall 2’ में उनकी एंट्री को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी.

राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते हुए बाहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज प्रताप यादव को राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते शो से बाहर हो सकते है. बताया गया है कि शो के कॉन्ट्रैक्ट में अपनी मर्जी से गेम छोड़ने वाले कंटेस्टेंट पर 2 करोड़ रुपये की पेनल्टी का नियम है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप के मामले में यह नियम लागू नहीं हुआ, क्योंकि उनका शो से बाहर होना अलग परिस्थितियों से जुड़ा बताया जा रहा है.

विज्ञापन

करण पटेल भी शो से हुए बाहर

तेज प्रताप यादव के साथ टीवी एक्टर करण पटेल भी ‘Rise And Fall 2’ से बाहर होने की खबर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, करण पटेल का बाहर होना मेडिकल कारणों से हुआ. वह डायबिटिक हैं और उन्हें समय-समय पर इंसुलिन के साथ कई दवाइयां भी लेनी पड़ती हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. इसके बाद उनके ब्लड टेस्ट और दूसरे मेडिकल चेकअप कराए गए. रिपोर्ट्स ठीक नहीं आने के बाद उन्हें गेम में आगे बने रहने के लिए अनफिट माना गया. रिपोर्ट के मुताबिक, करण 1 और 2 अक्टूबर के बीच शो से बाहर हुए हैं.

‘The 50’ में भी मेडिकल वजह से हुए थे बाहर

यह पहली बार नहीं है जब करण पटेल किसी रियलिटी शो से बीच में बाहर हुए हों. पिछले साल उन्होंने ‘The 50’ में हिस्सा लिया था, लेकिन मेडिकल कारणों से उन्हें वहां भी शो छोड़ना पड़ा था. हालांकि, बाद में वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर दोबारा शो में लौट आए थे.

विज्ञापन

सिवेट तोमर और अनीश भगत भी हो चुके हैं बाहर

तेज प्रताप और करण पटेल से पहले सिवेट तोमर शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे. शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था. शो से निकलने के बाद सिवेट ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी और आरोप लगाया कि शहजाद ने बहस के दौरान धर्म और जाति का मुद्दा उठाकर उन्हें उकसाया था. इसके बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीश भगत गेम से बाहर हुए. अनीश भगत और काजल राघवानी को सबसे कम वोट मिले थे. इसके बाद कंटेस्टेंट्स को दोनों में से किसी एक को बाहर करने का फैसला करना था. आखिर में अनीश को शो से बाहर कर दिया गया.

दो हफ्ते में चार कंटेस्टेंट्स बाहर

‘Rise And Fall 2’ को शुरू हुए अभी दो हफ्ते ही हुए हैं और चार कंटेस्टेंट्स गेम से बाहर हो चुके हैं. सिवेट तोमर और अनीश भगत के बाद अब तेज प्रताप यादव और करण पटेल की विदाई हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जल्द ही दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हो सकती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola