Tegulu Superstar Ravi Teja Open On His Life in Hindi: जब बात साउथ इंडियन फिल्मों की हो तो मास महाराजा रवि तेजा का नाम दिमाग में जरूर आता हैं। तेगुलु स्टार रवि तेजा की फैन फॉलोविंग सिर्फ साउथ इंडिया तक ही सिमित नहीं है। उत्तर भारत में हिन्दी भाषी लोगों के बीच भी रवि तेजा की जबरदस्त फैन फॉलेविंग है। लेकिन बहुत ही कम लोग ये बात जानते है कि रवि तेजा को काफी अच्छी हिंदी बोलने आती है।
मैं हमेशा फिल्मों में रहता हूं: रवि तेजा
हाल ही में रवि तेजा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर नारेश्वर राव’ के प्रोमोशन को लेकर एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपने बारे में काफी कुछ बताया। रवि तेजा से जब फिल्मों के लिए उनके प्यार के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि उनके लिए सनेमा ही सब कुछ है। रवि तेजा ने कहा वो हमेशा फिल्में देखते रहते हैं, वो कभी भी खाली नहीं रहते। रवि तेजा ने कहा कि या तो वो फिल्मों की शूटिंग करते हैं, या फिर फिल्में देखते हैं। उन्होंने बताया कि वो पूरे दिन सिर्फ फिल्मों से ही घिरे रहते हैं।
यह भी पढे़ं: नवरात्रि में मंत्र पढ़ना या नाम लेना जरूरी नहीं, वारयल वीडियो में यामी गौतम ने बताए दुर्गा सप्तशती के फायदे
अपना काम एंजॉय करना चाहिए: रवि तेजा
वहीं रवि तेजा ने जिंदगी और करियर में आए उतार-चढ़ाव को लेकर युवाओं को एक अच्छा मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में उतार-चढ़ाव से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं। आसान भाषा में कहे तो वो अपने आप को एक नदी की तरह मानते हैं और बस आगे बढ़कर काम करने में विश्वास रखते है। जिस तरह नदी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके साथ कोई क्या कर रहा हैं उसी तरह उन्हें किसी चीज से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। रवि तेजा ने ये भी कहा कि आज के टाइम लोग सफलता को बहुत ही सीरियसली लेते हैं, हालांकि उन्हें अपना काम एंजॉय करना चाहिए।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines