Riva Arora Trolled: इस वक्त पूरा देश ‘महाकुंभ 2025’ जाने के लिए बेताब है। करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु संगम में डूबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की अभिनेत्री रीवा अरोड़ा चर्चा में आ गई है। हाल ही में रीवा भी ‘महाकुंभ 2025’ पहुंची, जहां से उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की, लेकिन रीवा को अब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
रीवा अरोड़ा ने शेयर की फोटोज
दरअसल, रीवा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से ‘महाकुंभ 2025’ की फोटोज शेयर की हैं। रीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं और अब रीवा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। रीवा अरोड़ा को गंगा में डूबकी लगाना भारी पड़ गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। रीवा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये कोई फोटोज लेने की जगह नहीं है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये नौंटकी बाज आ गई नौटंकी करने। एक और यूजर ने लिखा कि फर्जी हिंदु दिखावा। एक अन्य ने कहा कि ये सब चीजें दिखाना जरूरी है क्या? हालांकि, कुछ लोगों ने रीवा की तारीफ भी की है, लेकिन लोगों का कहना है कि ‘महाकुंभ’ कोई फोटो लेने की जगह नहीं है। इसकी वजह से अब रीवा को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
Riva Arora
Riva Arora
‘पॉवर ऑफ पांच’ में नजर आई थीं रीवा
बता दें कि हाल ही में रीवा अरोड़ा जियो हॉटस्टार (पहले डिज्नी+ हॉटस्टार) पर ‘पॉवर ऑफ पांच’ में नजर आई थीं। इस सीरीज का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए किया है। इस सीरीज में रीवा अरोड़ा के अलावा जयवीर जुनेजा, आदित्य राज अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, उर्वशी ढोलकिया, यश सहगल और बरखा बिष्ट जैसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने कमाल का काम किया है।
सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग
वहीं, अगर रीवा अरोड़ा की बात करें तो रीवा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को खुद से अपडेट देती रहती हैं। लोगों को भी रीवा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है और यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद करते हैं और उन्हें लाइक भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर रीवा की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें करीब 11.5M मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें- आप अच्छा कंटेंट और…. Ranveer-Samay के विवाद पर क्या बोले B Praak? देखें वीडियो
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
29 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines