हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हॉलीवुड स्टार टेड रेइमी ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ, सिंघम को बताया बेस्ट एक्शन फिल्म

हॉलीवुड एक्टर टेड रेइमी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में भारतीय फिल्मों के लिए अपने प्यार और कुछ और चीजों के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन

टेड रेइमी अजय देवगन की सिंघम फिल्में और भारत की एक्शन फिल्मों के बड़े फैन हैं। उन्हें खासतौर पर वो फिल्में पसंद हैं जिनमें एक्शन के साथ म्यूजिक, डांस और इमोशंस भी होते हैं। उनके मुताबिक भारत ने एक्शन फिल्में बनाने का जो तरीका अपनाया है, वो दुनिया के बाकी देशों से अलग है।

टेड की नई फिल्म फेलियर (Failure) हाल ही में बुक माय शो द्वारा आयोजित रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। इसी मौके पर उन्होंने भारतीय फिल्मों को लेकर अपनी पसंद बताई।

भारतीय फिल्मों को लेकर टेड की दीवानगी

हालांकि टेड कभी भारत नहीं आए, लेकिन उन्हें यहां की फिल्में काफी पसंद हैं। उनका कहना है कि जो कुछ गिनी-चुनी भारतीय फिल्में अमेरिका में दिखाई जाती हैं, वो उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं और तुरंत देख लेते हैं।
टेड ने कहा मैं भारत कभी नहीं आया लेकिन हमेशा से आना चाहता था। जो भी भारतीय फिल्में अमेरिका में आती हैं, मैं उन्हें जरूर देखता हूँ। मुझे आपकी एक्शन फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है आप लोग सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्में बनाते हैं।

विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई पसंदीदा भारतीय डायरेक्टर है, तो उन्होंने कहा, हां है, लेकिन मुझे नाम ठीक से याद नहीं आ रहा। मैं नाम गलत बोलकर उसे बिगाड़ना नहीं चाहता। मैंने कुछ साल पहले एक फिल्म देखी थी जो मेरी फेवरेट बन गई। मुझे उसका नाम लिख लेना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि वो फिल्म एक सुपरकॉप पर थी जो बुरे लोगों को पकड़ता है। वह एक फैमिली मैन होता है और एक लड़की से प्यार करता है।

विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्म सिंघम थी तो टेड ने खुशी से कहा, हां, मुझे सिंघम  फिल्म बहुत पसंद है।

भारतीय एक्शन फिल्मों की खासियत

टेड ने बताया मुझे भारतीय एक्शन फिल्में बहुत पसंद हैं। इनमें एक्शन के साथ म्यूजिक, डांस और कॉमेडी भी होती है। ये सब मिलाकर आपकी फिल्मों को बाकी दुनिया से अलग बनाता है। ऐसा स्टाइल कहीं और नहीं दिखता।

विज्ञापन

उन्होंने कहा जब बाकी लोग आपकी फिल्मों की नकल करने की कोशिश करते हैं तो वो असफल हो जाते हैं। आपकी फिल्म इंडस्ट्री और आपकी संस्कृति ऐसे शानदार फिल्में बना सकती है जो कोई और नहीं बना सकता।

हॉलीवुड करियर और थिएटर का अनुभव

टेड हाल ही में फेलियर (Failure) फिल्म में नजर आए, जो 87 मिनट की एक ही टेक में बिना कट के शूट की गई थी। फिल्म में टेड ने एक बिजनेस टायकून का रोल निभाया है जो बैंक लोन चुकाने की डेडलाइन से जूझ रहा होता है और उसे तय करना होता है कि वह आर्थिक नुकसान उठाए या किसी की जान ले।

विज्ञापन

टेड ने कहा यह अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म थी जो मैंने की है। बिना कट के एक लंबे सीन में शूट करना बहुत मुश्किल था। इसमें मेरे थिएटर के अनुभव ने बहुत मदद की।

उन्होंने ये भी कहा कि आजकल के नए एक्टर्स थिएटर नहीं कर रहे, जिससे उनका अभिनय कमजोर हो रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने लास्ट में कहा, हम जैसे एक्टर्स अब धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। आजकल लोग थिएटर से करियर शुरू नहीं करते। यह बहुत नुकसान की बात है क्योंकि थिएटर करने से आप तुरंत दर्शकों से जुड़ना सीखते हैं। आज के एक्टर्स खुद को इस अनुभव से दूर कर रहे हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आज अच्छे एक्टर्स नहीं हैं, लेकिन अगर वे थिएटर करते तो और बेहतर बन सकते थे।

ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput केस में क्लीन चिट के बाद रिया चक्रवर्ती का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-चैप्टर 2 हुआ शुरू

विज्ञापन

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola