Cricketers Married Bollywood Actresses: टीम इंडिया के बड़े क्रिकेटर कुलदीप यादव इन दिनों दो वजह से सुर्खियों में हैं। एक तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडिया की जीत की वजह से जिसका जश्न पूरे भारत में चल रहा है। दूसरा उनकी शादी की रूमर्स। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि कुलदीप यादव जल्द ही शादी करने जा रहे हैं और उनकी शादी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से होने वाली है। हालांकि, क्रिकेटर ने अब इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए अफवाहों को खारिज कर दिया है। कुलदीप यादव ने अपने बयान में कहा अच्छी खबर तो मिलेगी लेकिन एक्ट्रेस के साथ नहीं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा हो। कई क्रिकेटर्स बी-टाउन की हसीनाओं को दिल दे चुके हैं।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक ऐसे कपल हैं जो न सिर्फ पॉपुलर हैं बल्कि सभी के फेवरेट हैं। डेटिंग के दिनों से लेकर आज तक इस जोड़ी को लोग एडमायर कर रहे हैं। विराट और अनुष्का का प्यार न सिर्फ क्रिकेट ग्राउंड पर बल्कि गैल्मर वर्ल्ड में भी मशहूर है। अब तो ये दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। फिर भी इन्हें साथ देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठते हैं।
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरों ने इन दिनों भले ही तूल पकड़ा हुआ है लेकिन एक वक्त था जब इनके रोमांस के चर्चे खूब शोर मचाते थे। कपल ने अपने रिश्ते को एक बार नहीं बल्की दो बार शादी का नाम दिया है। दो ग्रैंड वेडिंग के बाद उनके रिश्ते के ऊपर सवाल उठ रहे हैं।
हरभजन सिंह-गीता बसरा
गीता बसरा ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच रखा था। इमरान हाश्मी की इस एक्ट्रेस की खूबसूरती मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी दिल जीत गई। बस फिर क्या था कुछ साल डेटिंग करने के बाद गीता बसरा और भज्जी ने अक्टूबर साल 2015 में शादी रचा ली।
जहीर खान-सागरिका घाटगे
जहीर खान और सागरिका घाटगे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घाटगे साल 2017 में जहीर की दुल्हन बनी थीं। इस कपल की लव स्टोरी भी फैंस के लिए किसी फेरी टेल से कम नहीं है। इनकी तस्वीरें देख आज भी लोग खुश हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: क्या घर में बॉयकॉट होंगे विशाल पांडे? वड़ा पाव गर्ल ने खेला गेम
युवराज सिंह-हेजल कीच
फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सलमान खान की बीवी बनीं हेजल कीच अब क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री बेहद मजेदार है। कई बार युवराज बता चुके हैं कि उन्होंने हेजल को पटाने के लिए कितने पापड़ बेले हैं। खेर आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई और आज भी इनका रोमांस बरकरार है।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines