Cricketer Smriti Mandhana Boyfriend: इंडिया की शानदार खिलाड़ी स्मृति मंधाना अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। स्मृति मंधाना क्रिकेट के मैदान में तो ऑल राउंडर हैं ही साथ प्यार की पिच पर भी चौके-छक्के लगा रही हैं। क्या आप जानते हैं स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड कौन हैं? क्रिकेटर ने अब रिवील किया है कि उनके रिलेशनशिप को 5 साल हो चुके हैं। वो किसी और के साथ नहीं बल्कि पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) के साथ रिलेशनशिप में हैं।
स्मृति मंधाना 5 साल से पलाश मुच्छल को कर रहीं डेट
बता दें, पलाश मुछाल और उनकी केमिस्ट्री अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इन दोनों ने अपना रिश्ता कभी नहीं छुपाया बल्कि अक्सर इनकी साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती हैं। वहीं, बीते दिन इनकी केक कटिंग करते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। कपल ने सेलिब्रेशन करते हुए बताया कि इनका रिश्ता अब 5 साल मजबूत हो गया है। केक कटिंग के बाद स्मृति और पलाश ने साथ में पोज भी दिया है।
कौन हैं स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल?
अक्सर क्रिकेट ग्राउंड पर भी पलाश अपनी गर्लफ्रेंड का हौसला बढ़ाने आते हैं। इनकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है। लेकिन अगर अब तक आपको नहीं पता कि पलाश मुच्छल कौन हैं और वो क्या करते हैं तो बता दें, वो पेशे से फिल्म डायरेक्टर, फिल्ममेकर, राइटर, म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। पलाश बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर पलक मुछाल के भाई हैं। उन्होंने फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ का गाना ‘तू ही है आशिकी’ कंपोज किया था। ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ का गाना ‘पार्टी तो बनती है’ भी उन्ही ने कंपोज किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के अब तक टॉप 5 कंटेस्टेंट्स कौन? नाम और वजह जान लें
दीपिका से क्या है स्पेशल कनेक्शन?
इतना ही नहीं उनका बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से भी एक खास कनेक्शन है। दीपिका की फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ में पलाश एक्टिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म में झुंकू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी थे। अब वो अपनी लव स्टोरी को लेकर लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines