Adnaan Shaikh Wedding: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) फेम अदनान शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब उनके वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। हाल ही में उनकी हल्दी और संगीत सेरेमनी हुई है। वहीं, 25 सितंबर को वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आएशा से निकाह करने वाले हैं। ये सेलिब्रिटी वेडिंग बेहद खास होने वाली है।
अलग होगी अदनान शेख की शादी
इस शादी में एक स्पेशल चीज होगी जो आज तक आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। अक्सर आपने सुना होगा कि सेलिब्रिटी वेडिंग में मीडिया की एंट्री पर बैन होता है। हालांकि, अदनान शेख की शादी में ऐसा नहीं होने वाला है। आपने देखा होगा कि उनकी संगीत सेरेमनी में भी मीडिया मौजूद थी। ऐसे में शादी में भी उनके आने पर पाबंदी नहीं है। न ही बाकी मेहमानों के फोन के कैमरे पर कोई टेप लगाई जाएगी। लेकिन इन सब पर एक रोक लगाई गई है।
दुल्हन ने मेहमानों पर लगाई खास रोक
अब अदनान शेख ने मीडिया और गेस्ट्स के सामने शादी में शामिल होने के लिए एक खास शर्त रखी है। ये शर्त क्या है चलिए जानते हैं। दरअसल, अब एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो अदनान और आएशा के संगीत के फंक्शन का है। इसमें ब्राइड की तरफ से सभी मेहमानों से एक स्पेशल रिक्वेस्ट की गई है। आएशा ने कहा है, ‘डिअर गेस्ट, अल्लाह की इनायत से आज तक हिजाब में हूं और मेरे इस बड़े दिन पर मैं अपनी खूबसूरती एक्सपोज नहीं करना चाहती जिसे मैंने अपनी पूरी जिंदगी छिपाकर रखा है।’
यह भी पढ़ें: Amrapali Dubey दिखीं बुर्के में, बदल लिया धर्म? क्या है वायरल फोटो की सच्चाई?
मेहमानों के सामने रखी बड़ी शर्त
दुल्हन ने आगे कहा है कि ‘प्लीज मेरी मदद करें! ऐसा करके सुनिश्चित करें कि आप अपने मोबाइल फोन से कोई फोटो/वीडियो न लें।’ यानी इस शादी में आप दूल्हे की जितनी मर्जी तस्वीरें ले सकते हैं और वीडियो भी बना सकते हैं। हालांकि, यहां दुल्हन की तस्वीर लेने पर रोक लगाई गई है। वैसे फैंस कब से आएशा का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं लेकिन अब लगता है उन्हें आगे और इंतजार करना होगा। अभी अदनान अपनी दुल्हन की मुंह दिखाई नहीं करने वाले।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
7 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
9 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
11 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines