Ranbir Kapoor, Alia Bhatt: बॉलीवुड के कई कपल्स ऐसे हैं, जिनको लेकर फैंस में एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिलता है। फिर चाहे वो दीपिका-रणवीर हों या अनुष्का-विराट, रणबीर-आलिया हों या फिर देसी-विदेशी जोड़ा निक-प्रियंका। कई कपल्स अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी रहते हैं। हालांकि बी-टाउन सितारों को लेकर कई बार कुछ ज्योतिष ऐसी भविष्यवाणी कर देते हैं, जो सच साबित हो जाती है और फैंस भी इस पर यकीन नहीं कर पाते।
रणबीर कपूर की वाइफ पर भविष्यवाणी
बी-टाउन के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, कपल की शादी से पहले ही रणबीर की शादी को लेकर एक ज्योतिष ने बता दिया था कि उनकी होने वाली बीवी कैसी होंगी? जब ये बात इंटरनेट पर आई और लोगों में इसकी चर्चा हुई तो फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, ये बात आज की नहीं है बल्कि सालों पहले की है।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक बहुत पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और मशहूर सिलेब्रिटी टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खतवानी बैठी हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनीषा, अभिनेता की शादी पर चर्चा कर रही हैं और उन्हें बता रही हैं कि उनकी होने वाली वाइफ कैसी होगी? मुनीषा ने रणबीर की शादी से पहले ही बता दिया था कि जिससे भी उनकी शादी होगी वो बेहद भावुक और प्यार करने वाली इंसान है।
कैसे होगी रणबीर की वाइफ?
मुनीषा ने कहा कि उसका अपना करियर होगा और वो आपके काम को भी अच्छे से समझेगी। आप दोनों के बीच काफी दोस्ती होगी क्योंकि आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसे रिश्ते में आने से पहले किसी से दोस्ती करने की जरूरत है। टैरो रीडर ने आगे कहा कि हो सकता है कि आप उनसे थोड़े समय के लिए मिले हों, लेकिन आप अभी तक उसे बहुत गहराई से नहीं जानते हैं। बता दें कि ये वीडियो बहुत पुराना है, जो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है।
कौन हैं मुनीषा?
टैरो रीडर मुनीषा की बात करें तो वो एक फेमस सिलेब्रिटी टैरो रीडर और ज्योतिषी हैं। मुनीषा ने ही दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी मशहूर हस्तियों के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं। इसके अलावा मुनीषा ने जस्ट मोहब्बत, वैदेही, तंत्र, सर्वाइवर इंडिया जैसे हिंदी टेलीविजन शो में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर भी वो पॉपुलर हैं और उन्हें 9 साल से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें- दुबई एयरपोर्ट से फिर वायरल हुआ Aishwarya-Aaradhya का वीडियो, यूजर्स ने पूछा बस एक सवाल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines