Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आता ही रहता है। शो को लेकर खूब बज भी बन रहा है। शो के शुरू में होने अब ज्यादा लंबा टाइम नहीं है। शो के मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। अब शो की अप्रोच लिस्ट में एक और नया नाम शामिल हो गया है। आइए जानते हैं कि किसे सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है?
किसे मिला बिग बॉस 19 का ऑफर?
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्स एक्टर शैलेश लोढ़ा को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।
शैलेश ने अभी नहीं दिया कोई जवाब
इसके अलावा पोस्ट में आगे कहा गया है कि ये जानकारी सही है या नहीं इसके लिए सूत्रों से संपर्क किया गया है। सूत्रों का कहना है कि हां, शैलेश से शो के लिए संपर्क किया गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस ऑफर का जवाब नहीं दिया है। इसलिए हो सकता है कि शैलेश शो में ना आए। अब वो शो में आएंगे या नहीं नहीं इसकी जानकारी शैलेश के जवाब के आने के बाद ही लगेगी।
शो का प्रीमियर
इसके अलावा अगर बिग बॉस की बात करें शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। शो के प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। शो के प्रीमियर से पहले एक ‘स्पेशल एपिसोड’ भी आएगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ होगा। इसके अलावा बिग बॉस का 19वां सीजन पांच महीने तक चलेगा। सलमान खान शो को तीन महीने तक होस्ट करेंगे और सलमान के अलावा फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर का नाम भी शो के होस्ट की लिस्ट में है।
मेकर्स कर रहे अप्रोच
बता दें कि शो के मेकर्स ने अब तक शो के लिए करीब 45 से 50 लोगों को अप्रोच किया है। इतना ही नहीं बल्कि आए दिन शो की अप्रोच लिस्ट में किसी ना किसी का नाम जुड़ता रहता है। देखने वाली बात होगी कि इस सीजन में कौन-कौन आने वाला है?
यह भी पढ़ें- Raanjhanaa के बाद सिनेमा में घुसने लगा AI, इन फिल्मों में धड़ल्ले से हुआ इस्तेमाल
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines