Tara Sutaria Veer Pahariya Video: तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया ने हाल ही में अपने लव अफेयर की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई है। इस रूमर्ड कपल को लेकर पिछले कई महीनों से खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ दिन पहले ही तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर प्यार कबूल किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को कमेंट में अपना बताया है। ये देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे और अब ये दोनों रिश्ते को कन्फर्म करने के बाद पहली बार साथ नजर आए हैं।
तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया ने दिया पहला पब्लिक अपीयरेंस
एयरपोर्ट से अब तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये उनका उस वायरल कमेंट के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस है। इस वीडियो में इन दोनों को एक ही कार से एयरपोर्ट आते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया ने कपड़े भी कलर कोऑर्डिनेट करके पहने हैं। दोनों इस दौरान व्हाइट ऑउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है पहले वीर कार से उतरते हैं और फिर वो तारा के लिए दरवाजा खोलते हैं और उन्हें उतरने के लिए अपना हाथ भी देते हैं।
बॉयफ्रेंड ड्यूटी निभाते दिखे वीर पहाड़िया
वीर पहाड़िया परफेक्ट बॉयफ्रेंड की ड्यूटी निभाते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट में एंट्री लेने के लिए आगे बढ़ते हैं और फिर इनका रोमांस दिखाई देता है। तारा आगे-आगे चलती हैं और वीर पीछे-पीछे आते हैं। इसके बाद दोनों साथ में चलने लगते हैं और वीर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड का ध्यान रखते हुए नजर आते हैं। दोनों बार-बार प्यार से एक दूसरे को संभालते हुए चलते दिखाई देते हैं। इनका ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: ‘ये ढीठ हैं बंद नहीं करेंगे…’, Shehnaaz Gill हुईं पैपराजी से परेशान; उदास होकर बताई वजह
तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया का वीडियो देख क्या बोले लोग?
अब इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शंस भी सामने आने लगे हैं। एक शख्स ने लिखा है, ‘मैं तारा के लिए खुश हूं, वो बेस्ट डिजर्व करती हैं। एक ने लिखा, ‘पहले तो मी-माइन करेंगे, फिर बोलते हैं हमारी प्राइवेसी खराब मत करो।’ एक फैन ने लिखा, ‘वाह! ये तारा प्रिंसेस के साथ जेंटलमैन है।’ तो एक ट्रोलर ने लिखा, ‘जबसे तारा बॉलीवुड में आई हैं, एक्टिंग पर फोकस करने की जगह और अच्छी फिल्मों में रोल ढूंढने की जगह, वो बॉयफ्रेंड बनाने और ब्रेकअप करने में बिजी हैं। उनके साथ डेब्यू करने वाले आगे निकल गए और ये अलग-अलग बॉयफ्रेंड्स में उलझी हुई हैं। हद है।’ वहीं, ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स वीर पहाड़िया और उनके भाई शिखर पहाड़िया में कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines