Tara Sutaria Veer Pahariya Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। जबसे तारा सुतारिया का आदर जैन से ब्रेकअप हुआ है, फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। ये बात अलग है कि आदर जैन से अलग होने के बाद हर रोज एक्ट्रेस का नाम किसी नए शख्स के साथ जुड़ रहा है। पहले रैपर बादशाह के साथ तारा सुतारिया के लिंकअप रूमर्स सामने आए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम एक्टर अरुणोदय सिंह के साथ भी जोड़ा गया।
वीर पहाड़िया पर आया तारा सुतारिया का दिल?
अरुणोदय सिंह को दोस्त बताकर तारा सुतारिया ने इन अफवाहों पर रोक लगाई ही थी, कि इतने में एक नया किस्सा सामने आ गया है। अब कहा जा रहा है कि तारा सुतारिया इन दिनों एक्टर वीर पहाड़िया के प्यार में गिरफ्तार हैं। अचानक तारा का नाम वीर पहाड़िया के साथ क्यों जुड़ रहा है? ये भी जान लेते हैं। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ये दोनों आज कल साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में इस बात का सबूत भी मिला, जब तारा और वीर पहाड़िया को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया।
क्यों उड़ीं वीर और तारा की डेटिंग रूमर्स?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनका रिश्ता कुछ समय पहले ही जुड़ा है और ये दोनों एक-दूसरे को और अपने रिश्ते को समझने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों डेट पर भी जा रहे हैं। हाल ही में तारा और वीर को बांद्रा के स्पेनिश रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए देखा गया था। हालांकि, डेटिंग रूमर्स से बचने के लिए दोनों रेस्टोरेंट से अलग-अलग बाहर निकले थे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं रैपर Emiway Bantai? जिन्हें मारने की धमकी देकर मांगी 1 करोड़ की फिरौती
तारा और वीर ने रिश्ते पर नहीं दिया कोई बयान
इसके अलावा इस साल ये दोनों लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप पर साथ में वॉक करते हुए भी दिखाई दिए थे। फिलहाल अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया जब चुप्पी तोड़ेंगे, तभी इनके रिश्ते का सच सामने आ पाएगा। आपको बता दें, तारा सुतारिया से पहले वीर पहाड़िया का नाम एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर के साथ भी जुड़ा था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines