Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup: टॉक्सिक फेम एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. तारा और वीर पहाड़िया की ब्रेकअप की खबरें जोरों-शोरों पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खबरों के मुताबिक तारा और वीर का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉर्स्ट के बाद ही ये खबरें वायरल हो रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
वायरल हुईं ब्रेकअप की खबरें
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया है. हालांकि ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है. इसके साथ ही ना ही वीर और तारा में से किसी ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया दी है. इन खबरों को सुनकर फैंस भी शॉक्ड हैं. क्योंकि अभी पिछले साल 2025 में ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.
यह भी पढ़ें: ‘काजू’ के जन्म के 20 दिन बाद शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह, पैप्स को बांटी मिठाइयां
एपी ढिल्लों से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी
बता दें हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के बाद तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता सुर्खियों में आ गया था. दरअसल एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया ने भी सिंगर के साथ परफॉर्मेंस दी. इस दौरान एपी ढिल्लों ने तारा को किस और हग भी किया. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें कॉन्सर्ट में मौजूद वीर पहाड़िया का रिएक्शन देखने को मिला. जिसमें वीर थोड़े टेंशन और गुस्से वाले एक्सप्रेशन दे रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने क्लीयर भी किया था कि ये रिएक्शन किसी और गाने के थे और जब तारा स्टेज पर थीं तो वो एन्जॉय कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 30 लाख में बनी भोजपुरी फिल्म, कमाए 54 करोड़, मनोज तिवारी का छलका का दर्द, कहा- ‘अवॉर्ड तक नहीं दिया’
पिछले साल ही दोनों ने रिश्ता किया था कंफर्म
वीर ने वायरल वीडियो को फेक बताया था और लोगों से अपील भी की थी कि ऐसे वीडियोज पर विश्वास ना किया जाए. वहीं इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने भी एक वीडियो शेयर की थी जिसमें स्टेज पर तारा और एपी डांस करते नजर आ रहे थे और वीर नीचे ऑडियंस में एन्जॉय करते दिखाई दे रहे थे. बता दें वीर और तारा ने अपना रिश्ता साल 2025 में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. वीर को डेट करने से पहले तारा आदर जैन को डेट कर रही थीं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
53 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines