बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पिछले दिनों ही आदर जैन अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। अपने वेडिंग फंक्शन के दौरान आदर ने अपने पुराने रिलेशनशिप को ‘टाइमपास’ बताया था। उस वक्त एक्स की इस टिप्पणी पर तारा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। अब रिसेंट पोस्ट में उन्होंने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तारा सुतारिया ने अपनी पोस्ट से एक्स आदर जैन के उस कमेंट पर पलटवार किया है।
एक्ट्रेस ने दिखाई डायमंड रिंग
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी उंगली में डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट किया है। उनकी उंगली में बड़े से हीरे की अंगूठी उनके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक महिला के तौर पर मेरा मानना है कि आखिरी वादा खुद से किया जाता है, और ये ही जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है- इस क्षणभंगुर दुनिया में आप जो हैं, उसके प्रति सच्चे रहना!’ मैं अपने सार का जश्न खुद को एक खूबसूरत प्रॉमिस रिंग देकर मना रही हूं।
यह भी पढ़ें: क्या Naga Chaitanya से तलाक के बाद Samantha ने इंगेजमेंट रिंग का बनवाया पेंडेंट? मिला सबूत!
फैंस दे रहे रिएक्शन
तारा सुतारिया की इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन पर पलटवार किया है। उधर, सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘तारा, तुम बहुत खूबसूरत इंसान हो। हमेशा खुश रहो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमेशा की तरह सुंदर।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुन्दर।’ यही नहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘प्रोफाइल’ लिखा।
क्या कहा था आदर जैन ने?
बता दें कि आदर जैन ने अपने वेडिंग फंक्शन के दौरान कहा था कि ‘मैंने हमेशा उससे प्यार किया। मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता था। इसलिए उसने मुझे टाइमपास के जरिए 20 साल की इस लंबी जर्नी पर भेजा। ये इंतजार करने के लायक था क्योंकि मुझे इस खूबसूरत महिला से शादी करने का मौका मिला, जो एक सपने के जैसी है। मैं तुमसे प्यार करता हूं। मैंने अपनी जिंदगी के 4 साल टाइमपास में बिताए हैं लेकिन अब तुम्हारे साथ हूं बेबी..।’ पुराने रिलेशनशिप को टाइमपास बताने के बाद आदर जैन को काफी ट्रोल किया गया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 min agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines