Tanya Singh Remembers Tishaa Kumar: एक्टर और प्रोडूसर कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) की बेटी तिशा कुमार का 18 जुलाई को कैंसर से निधन हो गया था। 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली तिशा का आज जन्मदिन है और इस दिन पर उनके माता-पिता का बेटी को याद कर बुरा हाल हो रहा है। अब तिशा के 21वें जन्मदिन पर उनकी मां तान्या सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देख आपके भी आंसू छलक आएंगे।
तिशा के जन्मदिन पर भावुक हुई मां
अपनी बेटी को खोकर तान्या सिंह टूट चुकी हैं और अब उनका ये पोस्ट उनकी तकलीफ चीख-चीख कर बता रहा है। बेटी के निधन के बाद उसके पहले बर्थडे पर एक मां के दिल पर क्या बीत रही है वो देखने को मिला है। बता दें, तान्या ने एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तिशा के बचपन से जवानी तक के कई खास मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। तिशा कितनी जिंदादिल और मां की लाडली थी वो प्रूफ इस वीडियो में मिला है। अब इन यादगार पलों को लोगों के साथ शेयर करते हुए तान्या ने बेटी के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
बेटी के निधन के बाद उसके लिए लिखा खास नोट
तान्या ने लिखा, ‘मेरी प्यारी डार्लिंग Tish.. हैप्पी 21st, 21 साल पहले आज ही तुम मेरी जिंदगी में आई थी और इसके बाद से तुमने इसे खुशी, आनंद, हंसी, सेलिब्रेशन और अनकंडीशनल प्यार से भर दिया। शुक्रिया मेरी गुड़िया मुझे तुम्हारी मां बनने का मौका देने के लिए। मैं हमेशा तुम्हारी मां रहूंगी और तुम मेरी सबसे कीमती, शुद्ध, खूबसूरत, केयरिंग, लोविंग और जिंदगी से भरी हुई, मेरी इकलौती, दुनिया की बेस्ट बेटी हो। यहां तुम्हारे बिना मेरे लिए जिंदगी बेजान है, अर्थहीन और उद्देश्यहीन और बहुत अनफेयर है… हम एक मिशन पर थे, एक प्लान- तुम और मैं और हम अभी भी एक टीम हैं, हम अभी भी इसे करेंगे, तुम और मैं। हालांकि, ये इस तरह से नहीं होना था, तुम सबसे मजबूत, सबसे बहादुर, सबसे कूल हो, हमेशा अपना प्रकाश और प्यार बरसाती हो, रात हो या दिन।’
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस सौम्या कौन? जिसके साथ डायरेक्टर ने पार की हैवानियत की हदें
फिर से मिलने की जताई उम्मीद
तिशा की मां ने आगे लिखा, ‘मम्मा हमेशा तुम्हारी है तिशा। हमारी आत्माएं एक खास बंधन से बंधी हैं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरी डार्लिंग, ये बहुत असामयिक था लेकिन मुझे यकीन है तुम वापस आओगी, जीने के लिए और अपने सारे सपने पूरे करने के लिए। सभी अच्छे वाइब्रेशन और सच्चे रिश्तों के साथ! मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे बच्चे, मेरी जान, मेरी सबकुछ। तुम मेरी एंजेल, मेरी स्टार, मेरी दुनिया, मेरी प्रिंसेस, मेरे पंख हो। हर सांस के साथ तुम्हें याद करती हूं मेरी बच्ची, जब से तुम पैदा हुई हो तब से उन सभी खरबों खूबसूरत पलों को याद कर रही हूं… तुम मेरे लिए 100 बच्चे एक में हो… जब तक हम फिर से नहीं मिलते मां तुम्हें हमेशा और उससे भी ज्यादा प्यार करती है।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines